{"_id":"5bf5f9b9bdec226933278803","slug":"jammu-and-kashmir-police-not-come-to-delhi-to-take-custody-of-terrorist-ansar-ul-haq","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गिरफ्तार आतंकी अंसार को लेने नहीं आई जम्मू-कश्मीर पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरफ्तार आतंकी अंसार को लेने नहीं आई जम्मू-कश्मीर पुलिस
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 22 Nov 2018 06:05 AM IST
विज्ञापन
terrorist ansar
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से मंगलवार को गिरफ्तार किए गए आतंकी अंसार उल हक को लेने जम्मू-कश्मीर पुलिस बुधवार को दिल्ली नहीं आई। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
स्पेशल सेल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने आतंकी अंसार को सीआरपीसी की धारा 41.1 के तहत गिरफ्तार किया था। चूंकि अंसार के खिलाफ दिल्ली में कोई मामला दर्ज नहीं है, ऐसे में उसे जम्मू-कश्मीर पुलिस को सौंपा जाना था।
सूचना देने के बावजूद जम्मू-कश्मीर पुलिस नहीं पहुंची। हालांकि सेल के ही एक अन्य अधिकारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक एएसआई दिल्ली आया था, लेकिन अकेला होने के कारण दिल्ली पुलिस ने अंसार की कस्टडी नहीं दी।

पुलिसकर्मियों की सूचना हिजबुल को देनी थी
आतंकी अंसार ने पूछताछ में खुलासा किया है कि हिजबुल मुजाहिदीन ने उसे घाटी में ज्यादा से ज्यादा पुलिसकर्मियों के बारे में सूचना देने का आदेश दिया था। उसने कई पुलिसकर्मियों की रेकी कर जानकारी भी जुटा ली थी। हालांकि अभी तक उसने एसआई इम्तियाज अहमद मीर के बारे में ही हिजबुल को सूचना दी थी।