{"_id":"5cc0424abdec2214046f191e","slug":"jamila-students-died-in-a-horrific-accident-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण सड़क हादसे में जामिया के दो छात्रों की मौत, तीन की हालत गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण सड़क हादसे में जामिया के दो छात्रों की मौत, तीन की हालत गंभीर
Wed, 24 Apr 2019 04:33 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 24 Apr 2019 04:33 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-48 पर सिंधरावली के पास सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में जामिया मिलिया के दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। पांचों दोस्त अपनी गाड़ी से दिल्ली से जयपुर घूमने के लिए जा रहे थे। तेज गति होने के कारण उनकी गाड़ी किसी अज्ञात वाहन से टकराकर अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई, जिसके कारण यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
पुलिस ने घायल छात्रों को निकालने के लिए लोहे की रॉड से दरवाजा तोड़ा। उसके बाद सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दो की मौत हो गई, तीन को दिल्ली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को मृतक छात्रों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक छात्र जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के प्रथम वर्ष के छात्र थे।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में प्रथम वर्ष का छात्र जामिया नगर निवासी अनान (19) सोमवार देर रात अपने दोस्त ओल्ड राजेंद्र नगर दिल्ली निवासी चेतन (19), जाकिर नगर निवासी फैजी (19), सुभाष पार्क निवासी संदीप जैन (20) और अदनान (19) के साथ गाड़ी से जयपुर घूमने के लिए निकला था। सोमवार रात करीब 1.30 बजे एनएच-48 स्थित सिंधरावली के पास तेज रफ्तार होने की वजह से गाड़ी आगे चल रहे किसी अज्ञात वाहन से जा टकराई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। जिसमें सभी को गंभीर चोटें लगीं। सूचना मिलते ही बिलासपुर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
पुलिसकर्मियों ने गाड़ी का दरवाजा न खुलने पर लोहे की रॉड लेकर शीशे और दरवाजा तोड़कर पांचों युवकों को निकालकर नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां अनान और चेतन की हालत बिगड़ने पर उन्हें रॉकलैंड अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। देर रात को ही अन्य तीनों युवकों की हालत गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस की समझदारी से बची तीन जिंदगियां
बिलासपुर थाना पुलिस की टीम की समझदारी से तीन छात्रों की जिंदगी बच गई। हादसे के बाद एएसआई महेश व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। वह एंबुलेंस का इंतजार करने की बजाय अपनी गाड़ी में बैठाकर सभी को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां दो की हालत बिगड़ने पर उन्हें रॉकलैंड अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने तीन घायलों में से एक को होश में आने पर उसकी बहन को कॉल कर हादसे की सूचना दी, जिसके बाद उनके परिजन पहुंचे।
आईपीएल का मैच देखकर निकले थे जयपुर के लिए
पांचों ही युवक स्कूल के समय से दोस्त हैं। सोमवार को आईपीएल मैच देखने के बाद सभी ने एक दिन के लिए जयपुर जाने का प्लान बनाया था। जिसमें मृतक चेतन ने अपने (घर मुरथल, जिला सोनीपत) घरवालों को कॉल करके घूमने का प्लान बताया था। जिसके बाद सभी जयपुर की ओर निकले थे।