फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jamiat Ulama-e-Hind's advice to Muslims - do not share pictures of sacrifice on social media

Delhi : जमीयत उलमा-ए-हिंद की मुसलमानों को नसीहत- सोशल मीडिया पर कुर्बानी की तस्वीरें साझा न करें

Fri, 14 Jun 2024 06:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 14 Jun 2024 06:19 AM IST
सार

कहा है कि ईद-उल-अजहा पर सरकारी दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करें और कुर्बानी देने वाले जानवरों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा न करें। ईद-उल-अजहा यानी बकरीद सोमवार को मनाई जाने वाली है।

विज्ञापन
Jamiat Ulama-e-Hind's advice to Muslims - do not share pictures of sacrifice on social media
file pic.....

विस्तार

जमीयत उलमा-ए-हिंद ने मुसलमानों को नसीहत दी है कि ईद-उल-अजहा पर सरकारी दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करें और कुर्बानी देने वाले जानवरों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा न करें। ईद-उल-अजहा यानी बकरीद सोमवार को मनाई जाने वाली है।

विज्ञापन


जमीयत अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने बृहस्पतिवार को मुसलमानों के लिए जारी संदेश में कहा कि इस्लाम में कुर्बानी का कोई विकल्प नहीं है। यह एक धार्मिक कर्तव्य है जो हर मुसलमान के लिए अनिवार्य है। उन्होंने आगे कहा, मुसलमान कुर्बानी देते समय एहतियाती कदम उठाएं। खासतौर पर कुर्बान जानवरों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करने से बचें। यही नहीं, साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि कुर्बान पशुओं के अवशेष सड़कों और नालियों में नहीं फेंके जाएं, बल्कि उन्हें इस तरह दफनाया जाए कि उससे बदबू न आए। 
विज्ञापन


किसी को ठेस न पहुंचे 
मदनी ने सरकारी दिशानिर्देशों के सख्ती से पालन के साथ प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी से बचने का आग्रह भी किया। मदनी ने कहा, हरसंभव प्रयास किया जाए कि हमारी कार्रवाई से किसी को ठेस न पहुंचे और सांप्रदायिक तत्वों की ओर से किसी भी उकसावे के प्रति धैर्य रखकर मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस थानों में दर्ज कराई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed