{"_id":"6ade02e7333210d0c4058bdd","slug":"jamia-students-have-announced-a-boycott-of-online-classes-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-160699-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जामिया छात्रों ने ऑनलाइन कक्षा का बहिष्कार का किया ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जामिया छात्रों ने ऑनलाइन कक्षा का बहिष्कार का किया ऐलान
विज्ञापन
भूख हड़ताल में बैठे छात्रों को आरोप - पानी-बिजली बंद की
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्र संघ चुनाव बहाली को लेकर आंदोलन जारी है। अब छात्रों ने विवि प्रशासन की ओर से ऑनलाइन कक्षा संचालन का भी बहिष्कार किया है। भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों ने प्रशासन पर पानी और बिजली बंद करने का आरोप लगाया है। रविवार को विश्वविद्यालय के गेट नंबर चार और सात पर दिनभर सुरक्षाकर्मियों और छात्रों के बीच तनातनी का माहौल रहा।
छात्रों ने ऑनलाइन कक्षाओं का बहिष्कार करते हुए कुलपति प्रोफेसर मजहर आसिफ को पत्र लिखकर विरोध दर्ज कराया है। रविवार को परिसर में प्रवेश को लेकर सुरक्षाकर्मियों और छात्रों के बीच टकराव हुआ। इस दौरान दिल्ली पुलिस वापस जाओ के नारे भी लगाए गए। पुलिस ने छह-सात छात्रों को हिरासत में लेने की जानकारी दी है। छात्रावास में रहने वाले छात्रों को भी आवाजाही में मुश्किल हो रही है।
कुछ छात्रों को मौखिक तौर पर छात्रावास खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। छात्रों ने केंद्रीय पुस्तकालय, कैंटीन और विश्वविद्यालय के सभी गेट तत्काल खोलने की मांग की है। उनका कहना है कि प्रशासन के इस फैसले से उनके शैक्षणिक और लोकतांत्रिक अधिकार प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
गेट पर बढ़ा तनाव
रविवार को जामिया के गेट नंबर चार और सात पर दिनभर तनाव बना रहा। भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों के समर्थन में पहुंचे छात्रों को प्रवेश नहीं दिया गया। गेट नंबर सात पर पहुंची छात्राओं को पुलिस ने जबरन हटाया। एक राजनीतिक दल के कार्यकर्ता को भी सुरक्षाकर्मियों ने खदेड़ दिया। छात्रों ने कुलपति और छात्र कल्याण अधिष्ठाता को ईमेल के जरिये पत्र भेजकर अपनी मांगें रखी हैं।
भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों का बिगड़ा स्वास्थ्य
जामिया में 12 अक्तूबर से छात्रों की भूख हड़ताल जारी है। जासिम अली, एबिन, रेहान हैदर, रेहान पंवार और रिदा नौशाद भूख हड़ताल पर बैठे हैं। छात्र रेहान हैदर ने आरोप लगाया कि उन्हें पीने का पानी नहीं दिया जा रहा और बिजली भी बंद कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जासिम का सात किलोग्राम, एबिन का छह किलोग्राम और रेहान पंवार का चार किलोग्राम वजन कम हो गया है। लंबी भूख हड़ताल के कारण छात्रों का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है।