फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jamia millia islamia mushirul hasan endowment fund made and hasan family donate 1 crore 50 lakh rupees

जामिया में मुशीरुल हसन इंडाउमेंट फंड गठित, परिवार ने डेढ़ करोड़ की धनराशि भी दी

Sat, 15 Aug 2020 05:02 PM IST
पूजा त्रिपाठी सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 15 Aug 2020 05:02 PM IST
सार

- मशहूर इतिहासकार व विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति मुशीरुल हसन के परिवार ने डेढ़ करोड़ की धनराशि भी दी

विज्ञापन
Jamia millia islamia mushirul hasan endowment fund made and hasan family donate 1 crore 50 lakh rupees
मुशीरुल हसन और उनकी पत्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी और आईआईएम की तर्ज पर जामिया मिल्लिया इस्लामिया में भी  पूर्व छात्रों के सहयोग से विश्वविद्यालय के विकास कार्य होंगे। संस्थान ने मुशीरुल हसन इंडाउमेंट फंड(अक्षयनिधि) की स्थापना की है। इसके संचालन के लिए नौ सदस्यीय कमेटी भी गठित कर दी गई है।

विज्ञापन


इसी इंडाउमेंट फंड में  मशहूर इतिहासकार और जामिया मिल्लिया इस्लामिया के पूर्व कुलपति (स्वर्गीय) मुशीरुल हसन के परिवार ने डेढ़ करोड़ रुपये की धनराशि दी है। पूर्व कुलपति की पत्नी जोया हसन ने यह धनराशि जमा करवायी है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन ने शुक्रवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। इसमें लिखा है कि मुशीरुल हसन अक्षयनिधि का गठन किया गया है। कुलपति प्रो. नजमा अख्तर इस कमेटी की अध्यक्ष और रजिस्ट्रार समिति के संयोजक होंगे। वहीं, जोया हसन भी इस समिति की सदस्य रहेंगी। नवगठित समिति का कार्यकाल फिलहाल दो वर्ष का रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुशीरुल हसन अक्षयनिधि का उपयोग वार्षिक  मुशीरुल हासिल पोस्ट डॉक्टोरल फ़ेलोशिप, दो स्नातकोत्तर मेरिट कम मीन्स मुशीरुल हसन स्कालरशिप  के लिए किया जाएगा। इसके अलावा इस निधि का उपयोग वार्षिक मुशीरुल हसन सेमिनार, इतिहास, समाज और भारतीय राजनीति पर आधारित सेमिनार करवाने पर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed