फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jama Masjid will open again from July 4

चार जुलाई से फिर खुल जाएगी जामा मस्जिद, प्रवेश के लिए करना होगा कुछ शर्तों का पालन

Wed, 01 Jul 2020 04:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 01 Jul 2020 04:40 AM IST
सार

  • कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 11 जून को रायशुमारी के बाद आम लोगों के लिए कर दी गई थी बंद
  • नमाज के लिए वजू घर से करके आने व जाए-नमाज घर से ही लेकर आने की हिदायत
  • सोशल डिस्टेंसिंग व बगैर मॉस्क के मस्जिद में एंट्री नहीं

विज्ञापन
Jama Masjid will open again from July 4
ऐतिहासिक जामा मस्जिद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना के बीच अनलॉक-1 में आठ जून से देशभर के धार्मिक स्थलों को खोलने की भी अनुमति दे दी गई थी लेकिन हालात को देखते हुए रायशुमारी कर दिल्ली की जामा मस्जिद को आठ जून को खोलने के बाद एक बार फिर 11 जून को 30 जून तक के लिए बंद कर दिया गया था। 

विज्ञापन


हालात की समीक्षा करने के बाद मंगलवार को एलान किया गया कि चार जुलाई को दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद को एक बार फिर आम नमाजियों व लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए जो उपाय हुकुमत और डॉक्टर्स बता रहे हैं, उनका सभी को पालन करने होगा।
विज्ञापन


इमाम बुखारी ने बताया कि राय-मशवरे के बाद फैसला किया गया कि चार जुलाई से मस्जिद को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। दिल्ली में अभी रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन रहता है। चूंकि सुबह फज्र की नमाज पांच बजे से पहले होती है ऐसे में फज्र की नमाज लोग अपने-अपने घरों में अदा करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जामा मस्जिद में फज्र की नमाज फिलहाल इमाम, मुआज्जिन के अलावा मस्जिद का स्टाफ ही अदा करेगा। सुबह नौ बजे से रात दस बजे तक मस्जिद आम नमाजियों के लिए खुली रहेगी। गेट नंबर-1 से लोगों का तापमान देखने के बाद उनको एंट्री दी जाएगी। इसके अलावा मस्जिद में बिना मॉस्क के किसी को एंट्री नहीं दी जाएगी। लोग नमाज पढ़ने के लिए अपने-अपने घरों से वजू करके और जाए-नमाज साथ लेकर आएंगे। 


इसके अलावा मस्जिद में सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखने के लिए कहा जा रहा है। मस्जिद से एलान किया गया कि अच्छा तो यह रहेगा जब तक कोरोना का खतरा कम नहीं हो जाता, लोग अपने-अपने घरों में ही नमाज अदा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed