फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jama Masjid Girl Entry Ban DCW President angry with order of Masjid Administration

Jama Masjid Girl Entry Ban: DCW अध्यक्ष आदेश से खफा, इमाम को जारी करेंगी नोटिस, मस्जिद प्रशासन ने दी सफाई

Thu, 24 Nov 2022 02:30 PM IST
एएनआई Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 24 Nov 2022 02:30 PM IST
सार

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने जामा मस्जिद में लड़कियों के अकेले या समूह में आने के फैसले पर विरोध जताया है। वहीं इस पूरे मामले में मस्जिद के पीआरओ सबीउल्लाह खान का कहना है कि इबादत करने वालों के लिए कोई रोक नहीं है। अकेली लड़की के प्रवेश पर रोक लगाई गई है।

विज्ञापन
Jama Masjid Girl Entry Ban DCW President angry with order of Masjid Administration
जामा मस्जिद के पीआरओ सबीउल्लाह खान - फोटो : ANI

विस्तार

जामा मस्जिद प्रशासन ने आदेश जारी कर अकेले या समूह में आने वाली लड़कियों-महिलाओं के प्रवेश पर रोक लगा दी है। इस आदेश को लोग अलग-अलग तरीके से ले रहे हैं। वहीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस फैसले पर विरोध जताया है। 

विज्ञापन

मालीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि जितना हक एक पुरुष को इबादत का है उतना ही एक महिला को भी। मैं जामा मस्जिद के इमाम को नोटिस जारी कर रही हूं। इस तरह महिलाओं की एंट्री बैन करने का अधिकार किसी को नहीं है।

विज्ञापन

मामला बढ़ता देख जामा मस्जिद के पीआरओ सबीउल्लाह खान ने सफाई देते हुए कहा, अकेली लड़कियों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। यह एक धार्मिक स्थल है, इसे देखते हुए निर्णय लिया गया है। इबादत करने वालों के लिए कोई रोक नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed