फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jakir hussain in raggiri event

तबले की तिरकिट और घुंघरूओं की करिश्माई जुगलबंदी

Mon, 22 Feb 2016 12:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 22 Feb 2016 12:09 PM IST
विज्ञापन
jakir hussain in raggiri event

बादलों की उमड़-घुमड़ सी गूंजती तबले की थाप, बिजली की चमक सी थिरकती नृत्य मुद्राएं और हर मिनट पर तालियों की मूसलाधार बारिश। शनिवार की शाम सीरी फोर्ट ऑडिटोरियम संगीत की सरिता में डूबा हुआ था। तबले के तिलिस्माती फनकार उस्ताद जाकिर हुसैन और कथक के परम ऊर्जावान साधक पंडित राजेंद्र गंगानी सामने थे।

विज्ञापन


तबले की तिरकिट और घुंघरुओं की छनछन के बीच संगीतमय संवाद चल रहा था और खचाखच भरा ऑडिटोरियम इस करिश्माई जुगलबंदी का गवाह बन रहा था। सभी के चेहरों पर मंत्रमुग्ध मुस्कुराहटें थीं और जुबान पर वाह-वाह। मौका था रागगीरी के जलसे मास्टर एंड मैस्ट्रो का। इस कार्यक्रम का आयोजन रागगीरी ट्रस्ट और साहित्य कला परिषद, दिल्ली सरकार की तरफ से किया गया था।
विज्ञापन


कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज और भारत रत्न स्वर्गीय पंडित रविशंकर की पत्नी सुकन्या शंकर ने दीप प्रजव्लिलत करके कार्यक्रम की शुरूआत की। इस दौरान भविष्य आर्ट एंड कल्चर सोसाइटी के बच्चों ने गणेश वंदना गाई। तमाम शारीरिक चुनौतियों से जूझ रहे इन बच्चों को जब गणेश वंदना के बाद मंच पर लाया गया तो पूरा हॉल तालियों से गूंज गया। हॉल में मौजूद हर शख्स ने इन बच्चों के हौसलों को सलाम किया। रागगीरी ट्रस्ट की तरफ से इन सभी बच्चों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


raggiri

इसके बाद जब मंच से परदा हटा तो उस्ताद जाकिर हुसैन सामने थे। उसके बाद उन्होंने तीन ताल में तबले की उठान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कुछ गतें बजाईं, जिसके बाद कुछ टुकड़े। फिर मंच पर आए जयपुर घराने के कथक डांसर संगीत नाटक अकादेमी अवार्ड से सम्मानित पंडित राजेंद्र गंगानी। फिर शुरू हुआ जुगलबंदी का दौर। इधर तबले पर थिरकती उंगलियां उधर पैरों में खनकते घुंघरू। मिश्र जाति का चलन, ताल धमार में परन, चक्रदार परन एक के बाद एक प्रस्तुतियां दर्शकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं थीं।

उस्ताद जाकिर हुसैन की प्रस्तुति ही कुछ ऐसी थी कि श्रोता तालियां बजाने के लिए मजबूर थे। तबले पर उऩके साथ फतेह सिंह गंगानी भी थे। जिन्होंने जयपुर घराने की कुछ पारंपरिक बंदिशों पर पंडित राजेंद्र गंगानी का बखूबी साथ दिया। गायन पर विजय परिहार, सितार पर विजय शर्मा और बांसुरी पर देवेंद्र राजभट्ट ने संगत की, कार्यक्रम के दौरान ही पंडित राजेंद्र गंगानी ने उनसे वायदा लिया कि जल्दी ही वो दोबारा दिल्ली आएंगे।


raggiri

इस मौके पर रागगीरी ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी शिवेंद्र कुमार सिंह ने कहाकि शास्त्रीय संगीत को आम आदमी तक ले जाना ही उनकी संस्था का मिशन है, इसीलिए रागगीरी ने दुनिया में पहली बार छोटे बच्चों के लिए संगीत की अनोखी किताबें तैयार की हैं। किताबों के अलावा भी रागगीरी ने दिग्गज कलाकारों के मर्चेंटाइज बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed