फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jaish e mohammad two terrorist entered in delhi to make big blow

दिल्ली में घुसे जैश के दो आत्मघाती आतंकी

Sun, 03 Jan 2016 07:43 PM IST
Updated Sun, 03 Jan 2016 07:43 PM IST
विज्ञापन
jaish e mohammad two terrorist entered in delhi to make big blow

पंजाब में चल रहे आतंकी हमले के दौरान ही दिल्ली में जैश ए मोहम्मद के दो आतंकियों के घुसने और आतंकी हमले को अंजाम देने की बात भी सामने आई है। खतरे को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


इस बीच दिल्ली के पुलिस कमीश्नर बीएस बस्सी ने दिल्ली वालों से अपील की है कि जैसे ही उन्हें कोई संदिग्ध सामान दिखे इसकी सूचना वो 100 और 1090 नंबर की हेल्पलाइन पर तुरंत दें।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक जैश ए मोहम्मद के दो आत्मघाती आतंकी दिल्ली में घुस चुके हैं और वो पठानकोट की तरह ही बड़े हमले की फिराक में हैं। हाल ही में खुफिया एजेंसियों ने भी यह जानकारी दी थी कि पाकिस्तानी आतंकी कश्मीर में अपने कमांडर की मौत का बदला लेने की फिराक में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पिछले साल 29 अक्टूबर को जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों ने लश्कर के वरिष्ठ कमांडर अबु कासिम को मार गिराया था जिसके बाद से ही आतंकी संगठन हमले की फिराक में हैं।
 
कासिम को पांच अगस्त को ऊधमपुर में सीमा सुरक्षा बल के काफिले पर हुए हमले का मुख्य साजिशकर्ता बताया जाता है। इस आतंकी हमले में दो जवानों की मौत हुई थी।

ये भी पढें : 72 घंटे में ट्रेन उड़ाने की धमकी के बाद ऐसे चल रहा तलाशी अभियान

बढ़ाई गई ऐतिहासिक स्‍थलों की सुरक्षा

jaish e mohammad two terrorist entered in delhi to make big blow

इससे पहले रविवार सुबह ही मुंबई एटीएस को एक ईमेल के जरिए सूचना दी गई कि दिल्ली से कानपुर जाने वाली रेलगाड़ियों में से किसी भी ट्रेन में अगले 72 घंटों में बम विस्फोट किया जा सकता है।

सूचना मिलते ही दिल्ली रेलवे स्टेशन स‌हित एनसीआर के अन्य रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्‍था को और सतर्क कर दिया गया। साथ ही दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आने जाने वाले यात्रियों सहित ट्रेनों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

दिल्ली में जैश के आतंकियों के घुसे होने की सूचना के बाद ‌प्रमुख बाजारों सहित ऐ‌तिहासिक इमारतों पर सुरक्षा व्यवस्‍था बढ़ा दी गई है। साथ ही दिल्ली में आने-जाने वाले वाहनों सहित विभिन्न स्‍थानों पर भी पुलिस द्वारा तलाशी का काम शुरु कर दिया गया है।

निशाने पर हैं ये शहर

jaish e mohammad two terrorist entered in delhi to make big blow

वहीं, नए साल के आयोजन शुरु होने से पहले खुफिया विभाग द्वारा जारी अलर्ट में स्‍पष्ट किया गया था कि पाकिस्तानी आतंकी भारत के कई शहरों और नामी हस्तियों को निशाना बनाने की फिराक में हैँ।

इन हमलों को अंजाम देने के लिए कई आत्मघाती आतंकियों को भारतीय सीमा में घुसाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि शनिवार को पठानकोट में हुए आतंकी हमले के बाद इस आशंका को बल मिला है कि इस तरह की और भी घटनाएं देश में हो सकती हैं।

नया साल शुरु होने से पहले खुफिया जानकारी जारी करते हुए बताया गया था कि फिलहाल जम्मू कश्मीर और पंजाब आतंकियों के मुख्य निशाने पर हैं। साथ ही दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जयपुर, बंगलुरू, गोवा और कोलकाता में भी आतंकी हमलों को अंजाम दिया जा सकता है।

आतंकियों के निशाने पर केवल भारतीय शहर ही नहीं बल्कि प्रधानमंत्री मोदी सहित देश के कुछ बड़े नेता भी हैं। हालांकि इस बारे में देश भर की सुरक्षा एजेंसियों सहित राज्यों को भी अलर्ट जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed