फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jaish e mohammad terrorist plan attack in Delhi on independence day security agencies alert

दिल्ली में 15 अगस्त पर आतंकी हमले को लेकर अलर्ट जारी, बड़ी घटना की फिराक में आतंकी

Sun, 05 Aug 2018 01:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 05 Aug 2018 01:07 PM IST
विज्ञापन
 jaish e mohammad terrorist plan attack in Delhi on independence day security agencies alert

आतंकवादी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली में बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं। खूफिया सूत्रों के मुताबिक 15 अगस्त के मौके पर आतंकी दिल्ली में हमला करने की फिराक में हैं। 

विज्ञापन


जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी इब्राहिम इस्माइल दिल्ली में आतंकी हमला कर सकता है। इब्राहिम मई 2018 में जम्मू कश्मीर के रास्ते कश्मीर घाटी में घुसा था। उसके बाद इब्राहिम अपना बेस घाटी में लगातार बदल रहा है।

विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक जैश ने मई 2018 में अपने 2 खतरनाक कमांडरों को एलओसी पार कराकर कश्मीर घाटी में तबाही का प्लान तैयार किया था। रिपोर्ट के मुताबिक जिन दो कमांडरों की कश्मीर में घुसपैठ कराई गई थी उसमें से एक उमर और दूसरा इब्राहिम है। उ

विज्ञापन
विज्ञापन

सीमापार से भारत में घुसने की फिराक में 600 आतंकी
भारतीय खुफिया एजेंसियों ने खुलासा किया है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई भारत में घुसपैठ कराने के लिए एक बार फिर तैयारी कर रहा है। पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में मौजूद लॉन्चिंग पैड पर लश्कर, जैश, हिजबुल मुजाहिद्दीन और अल बदर के करीब 600 आतंकवादियों को इकट्ठा किया गया है। सूत्रों ने जानकारी दी है कि लॉन्च पैड पर इतनी भारी संख्या में इस साल सबसे ज्यादा आतंकवादियों को घुसपैठ के लिए इकट्ठा किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed