फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jailed haryana former CM Om Prakash Chautala passed 10th examination with 53 percent

NIOS RESULT: हरियाणा के पूर्व CM चौटाला ने 82 साल की उम्र में पास की 10वीं परीक्षा

Sat, 03 Jun 2017 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 03 Jun 2017 09:51 AM IST
विज्ञापन
Jailed haryana former CM Om Prakash Chautala passed 10th examination with 53 percent
हरियाणा के पूर्व CM चौटाला

नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ ओपन स्कूल (एनआईओएस) के 10वीं के नतीजों में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने 53.40 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। भ्रष्टाचार के मामले में चौटाला दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं। वे 82 वर्ष के हैं।

विज्ञापन


उम्र दराज शिक्षार्थियों की श्रेणी में चौटाला ने सेंट्रल जेल तिहाड़ स्टडी सेंटर, सेंट्रल जेल नंबर पांच, तिहाड़ कॉम्प्लेक्स नई दिल्ली पश्चिम से 10वीं की परीक्षा दी थी। उन्होंने 53.40 फीसदी अंक पाए हैं। हिंदी में 53, विज्ञान में 73, सामाजिक विज्ञान में 50, बिजनेस स्टडीज में 50 और भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता विषय में 41 अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन


वहीं, जिला जेल हरिद्वार से 72 साल के राजकुमार ने 10वीं की परीक्षा में 55.40 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। 60.40 फीसदी अंकों के साथ अरुणोदय शिक्षा संस्थान नागपुर राजस्थान के 71 वर्षीय हजारी सिंह इस श्रेणी में पहले स्थान पर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) के दसवीं के नतीजे शुक्रवार शाम घोषित कर दिए गए। 12वीं के बाद 10वीं के नतीजों में भी छात्रों को पछाड़ छात्राएं आगे रही हैं।

एनआईओएस के निदेशक (मूल्यांकन) सी.धारूमन ने बताया कि 10वीं की परीक्षा में 135234 शिक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें से 53596 (38.96 फीसदी) परीक्षार्थी सफल रहे हैं। परीक्षा में 93598 छात्र जबकि 41636 छात्राएं शामिल हुई थी। इनमें से 17093 छात्राएं और 35503 छात्र सफल रहे हैं। छात्राओं का सफलता का प्रतिशत 41.05 जबकि छात्रों का सफलता का प्रतिशत 37.93 फीसदी रहा है। परीक्षा इसी वर्ष 27 अप्रैल को आयोजित हुई थी।

तमिलनाडु के कपिल ने किया ऑल इंडिया टॉप

Jailed haryana former CM Om Prakash Chautala passed 10th examination with 53 percent
KAPIL-SAMYA - फोटो : अमर उजाला

एनआईओएस के दसवीं के नतीजों में 95.40 फीसदी अंकों के साथ सीपी रामास्वामी अय्यर फाउंडेशन, सरस्वती केंद्र लर्निंग सेंटर चेन्नई तमिलनाडु स्टडी सेंटर के कपिल वसंथ ने ऑल इंडिया टॉप किया है। दूसरे स्थान पर 93.40 फीसदी अंकों के साथ वेदव्यास विद्यालयम सीनियर सेकेंड्री स्कूल केरल स्टडी सेंटर के छात्र अमरनाथ दूसरे पायदान पर रहे हैं। तीसरा स्थान इसी स्कूल से 91.80 फीसदी अंकों के साथ थेजा लक्ष्मी एम ने पाया है।

दिल्ली रीजन में साम्या मकरोल रहीं अव्वल
दिल्ली रीजन में 81.20 फीसदी अंकों के साथ जीडी लैंसर्स पब्लिक स्कूल उत्तम नगर दिल्ली स्टडी सेंटर की छात्रा साम्या मकरोल अव्वल रही हैं। 81 फीसदी अंक हासिल कर प्रेम ने दूसरा स्थान पाया है। उनका स्टडी सेंटर सेंट मैरी स्कूल दिल्ली है।
इसी स्टडी सेंटर से तीसरा स्थान 79.40 फीसदी अंक प्राप्त कर मयंक नेहरा ने हासिल किया है।

दिव्यांग श्रेणी में लखनऊ के यशवीर पहले स्थान पर
दिव्यांग श्रेणी में एसएसजेडी इंटर कॉलेज लखनऊ उत्तर प्रदेश स्टडी सेंटर के छात्र यशवीर राठौर 85.80 फीसदी अंकों के साथ पहले स्थान पर रहे हैं। दूसरा स्थान 84.60 फीसदी अंकों के साथ स्पैस्टिक सोसायटी ऑफ कर्नाटक की पूजा ने प्राप्त किया है। तीसरे स्थान पर 82.20 फीसदी अंक प्राप्त कर स्पैस्टिक सोसायटी ऑफ कर्नाटक के क्रिस्टीन वीएफ रहे हैं। 

टॉप टेन में शामिल हुए अन्य शिक्षार्थी

Jailed haryana former CM Om Prakash Chautala passed 10th examination with 53 percent
demo pic - फोटो : अमर उजाला
 नाम            स्कूल    (स्टडी सेंटर)     प्राप्त प्रतिशत
4    रवि रोशन सिंह      सम्राट अशोक इंटर कॉलेज गाजीपुर उत्तर प्रदेश    91.60
5    हरीश मनोहरन    सीपी रामास्वामी अय्यर फाउंडेशन, सरस्वती केंद्र लर्निंग सेंटर चेन्नई तमिलनाडु    91 फीसदी
6    जगथ        श्री वीवी भवन मलाप्पुरम, केरल    90.40
7    सुहा शरीफ    सेंट ए. हाई स्कूल मैंगलौर, कर्नाटक    90.20
7    भारद्वाज    श्री वीवी भवन मलाप्पुरम, केरल    90.20                    
8    अथीरा सीपी    व्यास विद्या निकेतन सेंट्रल स्कूल, केरल    89.40
9    श्री लक्ष्मी        व्यास विद्या निकेतन सेंट्रल स्कूल, केरल    89 फीसदी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed