{"_id":"62b4e8da17aac83512133daa","slug":"jail-administrations-initiative-to-stop-drug-smuggling-ban-on-unnecessary-movement-of-prisoners-in-tihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tihar Jail: कैदियों के बेवजह घूमने पर पाबंदी, मादक द्रव्य की तस्करी रोकने के लिए जेल प्रशासन की पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tihar Jail: कैदियों के बेवजह घूमने पर पाबंदी, मादक द्रव्य की तस्करी रोकने के लिए जेल प्रशासन की पहल
Fri, 24 Jun 2022 04:21 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 24 Jun 2022 04:21 AM IST
सार
तिहाड़ जेल में बंद कैदियों के बेवजह घूमने पर जेल प्रशासन ने पाबंदी लगा दी है। जेल में कैदियों पर हमले और मादक द्रव्य की तस्करी रोकने के लिए जेल प्रशासन ने यह नई व्यवस्था की है।
विज्ञापन
तिहाड़ जेल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तिहाड़ जेल में बंद कैदी अब बिना मतलब एक जगह से दूसरी जगह घूम नहीं पाएंगे। जेल प्रशासन ने इस पर पाबंदी लगा दी है। कैदियों को अब अपने सेल से निकालकर एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए गेट पास लेना होगा।
विज्ञापन
जेल में कैदियों पर हमले और मादक द्रव्य की तस्करी रोकने के लिए जेल प्रशासन ने यह नई व्यवस्था की है। जेल में अक्सर कैदियों के बीच मारपीट और मादक द्रव्य की तस्करी के मामले सामने आ रहे थे। मामलों की जांच पड़ताल करने पर पता चला कि कैदी बिना किसी रोक टोक के अपने सेल से निकल जाते थे और इधर उधर घूमते रहते थे। इसी दौरान दूसरे कैदियों पर हमला कर देते थे। इसके अलावा घूमने के दौरान ही दूसरे कैदियों को मादक द्रव्य मुहैया करवाते थे। इन मामलों को संज्ञान में आने के बाद जेल प्रशासन ने कैदियों के लिए कलर कोड गेट पास जारी करने का फैसला किया।
विज्ञापन