फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jahangirpuri to samaypur badli metro starts today

आज से शुरू होगी जहांगीरपुरी से समयपुर बादली की मेट्रो

Tue, 10 Nov 2015 10:41 AM IST
Updated Tue, 10 Nov 2015 10:41 AM IST
विज्ञापन
jahangirpuri to samaypur badli metro starts today

दिवाली से पहले समयपुर बादली समेत बाहरी दिल्ली के निवासियों को मेट्रो ट्रेन का तोहफा मिलने जा रहा है। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू़ मंगलवार को मेट्रो मुख्यालय से बटन दबाकर ट्रेन को रवाना करेंगे।

विज्ञापन


हालांकि जनता को इसकी सुविधा दोपहर 2 बजे से मिलनी शुरू होगी। उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आप विधायक भी मौजूद रहेंगे। ट्रैक खुलने से करीब एक लाख नए यात्री मेट्रो को मिलेंगे।
विज्ञापन


जहांगीरपुरी से हुडा सिटी सेंटर की येलो लाइन के फेज थ्री विस्तार के तहत लगभग 4.5 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर हैदरपुर (पूर्व में बादली मोड़), रोहिणी सेक्टर 18 व समयपुर बादली मेट्रो स्टेशन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिग्नल फ्री कॉरिडोर के ऊपर दौड़ेगी मेट्रो

jahangirpuri to samaypur badli metro starts today

इस ट्रैक से जुड़ते ही जहांगीरपुरी, जीटी करनाल रोड, रोहिणी, ट्रांसपोर्ट नगर व बादली क्षेत्र के लाखों लोग सीधे एनसीआर से जुड़ जाएंगे। साथ ही हरियाणा बॉर्डर से सटे सोनीपत, कुंडली, मुरथल समेत पानीपत के हजारों यात्रियों का भी दिल्ली आने-जाने का सफर सुगम हो जाएगा।

रिंग रोड पर मकबरा चौक से वजीराबाद के बीच सिग्नल फ्री ऐलीवेटेड कॉरिडोर बन रहा है। बिजी ट्रैफिक व ऐलिवेटड कॉरिडोर के बीच में मेट्रो इंजीनियरों ने नई तकनीक का प्रयोग किया है।

इसमें रिंग रोड पर एक पिलर पर सिग्नल फ्री कॉरिडोर के ऊपर मेट्रो दौड़ेगी। रिंग रोड से मेट्रो ट्रैक की ऊंचाई 16 मीटर होगी। जबकि ऐलिवेटेड सिग्नल फ्री कॉरिडोर से मेट्रो टेक के बीच की दूरी 5.5 मीटर से अधिक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed