{"_id":"62793552e8b2c060343f5a40","slug":"jahangirpuri-police-station-in-charge-transferred-arun-kumar-appointed-as-new-sho","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहांगीरपुरी हिंसा: थाना प्रभारी का किया गया तबादला, अरुण कुमार को बनाया गया नया एसएचओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहांगीरपुरी हिंसा: थाना प्रभारी का किया गया तबादला, अरुण कुमार को बनाया गया नया एसएचओ
Mon, 09 May 2022 09:07 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 09 May 2022 09:07 PM IST
सार
आधिकारिक आदेश के अनुसार, इंस्पेक्टर अरुण कुमार को राष्ट्रपति भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है और तत्काल प्रभाव से नए थाना प्रभारी को जहांगीरपुरी थाने में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
जहांगीरपुरी हिंसा के बाद इलाके में पुलिस बल तैनात। (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हनुमान जयंती पर निकाले गए धार्मिक जुलूस के बाद इलाके में हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद जहांगीरपुरी पुलिस थाने के प्रभारी का तबादला कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इसे नियमित तबादला बताया है।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि निवर्तमान थाना प्रभारी ने तीन महीने पहले ही एक आवेदन दिया था जिसमें कहा था कि वह अब थाना प्रभारी के रूप में कार्य नहीं करना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने स्थानांतरण करने की मांग की थी।
विज्ञापन
आधिकारिक आदेश के अनुसार, इंस्पेक्टर अरुण कुमार को राष्ट्रपति भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है और तत्काल प्रभाव से नए थाना प्रभारी को जहांगीरपुरी थाने में तैनात किया गया है। छह मई को पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि उन्हें अपने नए कार्यभार में शामिल होने के लिए तुरंत कार्यमुक्त किया जाता है।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने तबादले के बारे में पूछे जाने पर कहा, यह पुलिस आयुक्त के कार्यालय से जारी नियमित आदेश है। 16 अप्रैल को जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती जुलूस के दौरान हिंदू और मुस्लिम समुदाय आपस में भिड़ गए। जिसमें आठ पुलिस कर्मी समेत नौ लोग घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक, झड़पों के दौरान पथराव और आगजनी हुई और कुछ वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया था। इस बाबत जहांगीरपुरी थाने में एक मामला दर्ज किया गया था। जिसे बाद में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को स्थानांतरित कर दिया गया था। दिल्ली पुलिस इस मामले में अब तक तीन नाबालिगों समेत 36 लोगों को पकड़ चुकी है।