फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jagatpuri subway and intersections to get a facelift as Swami Dayanand Marg becomes signal-free

Delhi NCR News: स्वामी दयानंद मार्ग को सिग्नल फ्री बनाने के साथ चमकेगा जगतपुरी सबवे और चौराहे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 08:34 PM IST
विज्ञापन
-पूर्वी दिल्ली में राह होगी आसान, लोक निर्माण विभाग ने उठाया अहम कदम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। जिले के लोगों के लिए यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाने की दिशा में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने एक और बड़ा कदम उठाया है। क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के तहत अब स्वामी दयानंद मार्ग को सिग्नल फ्री बनाने की दिशा में काम तेज कर दिया गया है। इसके साथ ही सड़क पार करने वाले आम नागरिकों और पैदल यात्रियों की राह को पूरी तरह सुरक्षित और सुगम बनाया जाएगा। इस पूरी परियोजना पर 80 लाख रुपये से अधिक की राशि खर्च की जा रही है जिससे इलाके का पूरा बुनियादी ढांचा सुधरेगा।
इस प्रोजेक्ट के तहत जगतपुरी स्थित पुराने और बदहाल सबवे को आधुनिक रूप दिया जा रहा है। सबवे के अंदर खराब हो चुकी दीवारों और फर्श को हटाकर वहां आकर्षक ग्रेनाइट फ्लोरिंग और आधुनिक टाइल्स लगाई जा रही हैं। इसके अलावा जगतपुरी रेड लाइट सर्विस रोड और हसनपुर एफओबी के पास स्थित ट्रैफिक आइलैंड्स का भी कायापलट किया जा रहा है। यहां मजबूत फेंसिंग और सुंदर पेवर ब्लॉक लगाने से न केवल चौराहे खूबसूरत दिखेंगे बल्कि वाहन चालकों और पैदल यात्रियों के लिए भी आवाजाही व्यवस्थित होगी।
विज्ञापन

पैदल यात्रियों की सुरक्षा होगी सर्वोपरि : प्रशासन की इस पहल का सबसे बड़ा पॉजिटिव पहलू यह है कि इससे सड़क पार करने वाले बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को बड़ी राहत मिलेगी। व्यस्त चौराहों पर मजबूत चेन लिंक फेंसिंग और व्यवस्थित डिजाइन से राहगीर सुरक्षित तरीके से रास्ता पार कर सकेंगे। सड़कों पर यातायात के बेहतर प्रबंधन और आधुनिक संकेतों के लगने से हादसों की आशंका पर भी काफी हद तक लगाम लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मात्र 90 दिनों में पूरा होगा कार्य : जनता को लंबे समय तक निर्माण कार्य की असुविधा न उठानी पड़े इसके लिए इस पूरे प्रोजेक्ट को महज 90 दिनों की समय-सीमा के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के मुताबिक निर्माण कार्य के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है कि यातायात बाधित न हो और स्थानीय लोगों को कम से कम परेशानी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article