फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jacqueline questioned for eight hours in 200 crore cheating case by delhi police

200 करोड़ ठगी मामला: जैकलीन से आठ घंटे पूछताछ, अभिनेत्री-पिंकी के बयानों में मिला विरोधाभास, नोरा से पूछताछ आज

Thu, 15 Sep 2022 03:03 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 15 Sep 2022 03:03 AM IST
सार

बृहस्पतिवार को बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही व पिंकी ईरानी को पूछताछ के लिए बुलाया है। नोरा फतेही से दो सितंबर को पूछताछ हो चुकी है। बृहस्पतिवार को नोरा फतेही को पिंकी के सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
Jacqueline questioned for eight hours in 200 crore cheating case by delhi police
नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने 200 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस से बुधवार को करीब आठ घंटे पूछताछ की। वह पूछताछ के दौरान परेशान व असहज नजर आई थीं। पुलिस ने उनसे 50 से ज्यादा सवाल पूछे।

विज्ञापन


बॉलीबुड से संबंध रखने वाली पिंकी ईरानी को भी पूछताछ के लिए ईओडब्ल्यू के कार्यालय बुलाया था। दोनों के बयान दर्ज करने के बाद उनसे आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई। दोनों के बयानों में काफी विरोधाभास आया है। दिल्ली पुलिस के अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि दिल्ली पुलिस जैकलीन से पूछताछ से संतुष्ट है। फिल्म अभिनेत्री को जल्द ही पूछताछ के लिए नोटिस देकर फिर से बुलाया जाएगा।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार दिल्ली पुलिस ने जैकलीन को बुधवार को तीसरी बार पूछताछ के लिए बुलाया था। इससे पहले वह 29 अगस्त व 12 सितंबर को पूछताछ में शामिल नहीं हुई थी। वह सुबह करीब 11.20 मंदिर मार्ग स्थित ईओडब्ल्यू के कार्यालय पहुंची। इनके साथ उनके मेकअप कलाकार व मैनेजर साथ में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनसे संयुक्त पुलिस आयुक्त छाया शर्मा की देखरेख में करीब आठ पुलिस अफसरों की टीम ने पूछताछ की। दोपहर में उन्हें लंच करने का समय दिया गया। पहले से जैकलीन व पिंकी के अलग-अलग बयान दर्ज किए गए। इसके बाद दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में जैकलीन ने बताया कि उन्हें सुकेश चंद्रेशखर से पिंकी ईरानी ने मिलवाया था और सुकेश से मिलवा कर फंसा दिया। पुलिस ने फिर अलग-अलग बैठाकर पूछताछ की और सवालों को क्रॉस चैक किया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जैकलीन से सुकेश के कैसे संपर्क में आई, क्या उसे पिंकी ईरानी से मिलवाया था, सुकेश के कहने पर पिंकी ने जो उपहार उसे दिए थे, उनकी पेमेंट कैसे और किसने की, पिंकी सुकेश के संपर्क में कैसे आई, उसे जो उपहार दिए गए थे वह ठगी से खरीद कर दिए थे, आदि सवाल पूछे गए। बताया जा रहा है कि जैकलीन ने सभी सवालों को जवाब दिया, हालांकि अभिनेत्री ने कई सवालों का जवाब सीधे रूप से नहीं दिया।

नोरा फतेही व पिंकी को पूछताछ के लिए बुलाया

दिल्ली पुलिस की ईओडब्ल्यू ने 200 करोड़ की ठगी मामले में बृहस्पतिवार को बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही व पिंकी ईरानी को पूछताछ के लिए बुलाया है। नोरा फतेही से दो सितंबर को पूछताछ हो चुकी है। बृहस्पतिवार को नोरा फतेही को पिंकी के सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी। नोरा फतेही को भी पिंकी ने सुकेश से मिलवाया था।

जैकलीन को अभी आरोपी नहीं बनाया गया है

दिल्ली पुलिस अधिकारियों कहना है कि जैकलीन को अभी आरोपी नहीं बनाया गया है। हालांकि उसे अभी गवाह भी नहीं बनाया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी जैकलीन को सिर्फ पूछताछ के लिए बुलाया है। जांच के बाद ही पता लगेगा कि उसके खिलाफ क्या चार्ज लगाए जाए। हालांकि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉंडरिंग मामले में दाखिल आरोप पत्र में जैकलीन को आरोपी बनाया है। ईडी ने आरोप पत्र में कहा है कि सुकेश ने जैकलीन को 5.71 करोड़ के उपहार दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed