फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jac Delhi Spot round for admission today 87 seats in BTech and 32 seats in BARC

Jac Delhi: दाखिले के लिए स्पॉट राउंड आज, बीटेक में 87 और बीआर्क में 32 सीटों पर दाखिले का अवसर

Fri, 11 Nov 2022 12:30 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 11 Nov 2022 12:30 AM IST
सार

जैक की ओर से दोपहर 12 से सीटों का आवंटन किया जाएगा। जैक के मुताबिक, स्पॉट राउंड में यदि कोई छात्र फीस जमा कर देता है और बाद में सीट वापस करता है तो भरी गई फीस को वापस नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन
Jac Delhi Spot round for admission today 87 seats in BTech and 32 seats in BARC
jac delhi - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली के पांच तकनीकी विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए शुक्रवार को स्पॉट राउंड का आयोजन होगा। इसके तहत छात्रों को करीब 100 से अधिक सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। ऐसे इच्छुक छात्र जिन्होंने जेईई मेंस की परीक्षा पास की है, वे सुबह साढ़े नौ बजे तक नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (एनएसयूटी) पहुंच सकते हैं। तकनीकी विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए यह आखिरी अवसर हो सकता है। क्योंकि, इसके बाद अगला राउंड होने की संभावना बहुत कम है।

विज्ञापन


दाखिले की काउंसलिंग कर रही ज्वाइंट एडमिशन काउंसलिंग (जैक) दिल्ली के एक अधिकारी ने बताया कि छात्रों को अपने सभी दस्तावेज के साथ सुबह साढ़े नौ बजे तक एनएसयूटी में रिपोर्ट करना है। छात्रों को अपने साथ जैक दिल्ली के नाम पर 95 हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट भी साथ लेकर जाना होगा। इसमें दिल्ली और दिल्ली के बाहरी सभी श्रेणी के छात्रों को दाखिला दिया जाएगा। 
विज्ञापन


जैक की ओर से दोपहर 12 से सीटों का आवंटन किया जाएगा। जैक के मुताबिक, स्पॉट राउंड में यदि कोई छात्र फीस जमा कर देता है और बाद में सीट वापस करता है तो भरी गई फीस को वापस नहीं किया जाएगा। काउंसलिंग में बीटेक की करीब 87 और बीआर्क के लिए 32 सीटों पर दाखिला प्रक्रिया चलेगी। यदि इस राउंड में भी सीटें खाली रह जाती हैं, तो अगले चरण की घोषणा की जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इस बार करीब साढ़े हजार सीटों के लिए सितंबर से जैक दिल्ली की दाखिला प्रक्रिया शुरू हुई थी। प्रक्रिया के तहत इंदिरा गांधी महिला तकनीकी विश्वविद्यालय, दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय, इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी, दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय और एनएसयूटी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed