{"_id":"5d93d1c38ebc3e015a22331d","slug":"ivf-call-center-found-working-after-24-hours-of-sealing","type":"story","status":"publish","title_hn":"सील करने का दावा, फिर भी चल रहा आईवीएफ के जरिए बेटा होने की गांरटी का धंधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सील करने का दावा, फिर भी चल रहा आईवीएफ के जरिए बेटा होने की गांरटी का धंधा
Wed, 02 Oct 2019 03:52 AM IST
Trainee Trainee
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 02 Oct 2019 03:52 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी तंत्र करोल बाग के कोरिया प्लाजा में आईवीएफ के जरिए बेटा पैदा होने की गारंटी देने का धंधा सील करने का भले ही दावा कर रहा है, लेकिन छापे की कार्रवाई के 24 घंटे गुजरने के बाद भी ग्राहकों के लिए मंगलवार को यह कॉल सेंटर चालू मिला।
सोमवार रात केंद्र व दिल्ली सरकार के 14 विभागों की टीम ने इस केंद्र पर कार्रवाई की थी। मंगलवार शाम एसडीएम की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया, लेकिन अब तक मुख्य आरोपी आईआईटी पासआउट इंजीनियर फरार है।
31 देशों के आईवीएफ सेंटरों तक पहुंच का दावा करने वाले इस गिरोह की वेबसाइट ऐलेवूमेन पर दिए गए नंबर 8929020600 पर अमर उजाला ने संपर्क किया तो कॉल कंप्यूटर होल्ड पर गई। वहां से मैसेज दिया गया कि आपका नंबर रजिस्टर कर लिया गया है। जल्द ही हमारी टीम आपसे संपर्क करेगी।
विज्ञापन
आप सरोगेसी कराना चाहते हैं तो हमारे प्रतिनिधि से संपर्क कर सकते हैं। वेबसाइट पर दिए ईमेल एड्रेस के जरिये भी आप संपर्क कर सकते हैं। केस दर्ज होने के बाद भी कॉल सेंटर और वेबसाइट दोनों चालू मिले। इसे लेकर दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से सवाल किए गए तो उन्होंने जल्द ही इंटरनेट पर वेबसाइट प्रतिबंधित कराने की बात कही।
वेबसाइट पर कई नामचीन प्रसूति रोग डॉक्टरों के नाम
सरकारी कार्रवाई में जिस ऐलेवूमेन वेबसाइट का नाम दिया गया है, उसकी पड़ताल करने पर कई बड़े राज सामने आए हैं। इस पर देश के कई नामचीन प्रसूति रोग विशेषज्ञों के नाम हैं। इनमें से कुछ दिल्ली-एनसीआर के बड़े अस्पतालों में तैनात हैं। वहीं, दक्षिणी दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र और गुजरात तक के आईवीएफ सेंटरों के नाम भी मौजूद हैं।
आईवीएफ की सफलता गारंटी 79 फीसदी
ग्राहकों को आईवीएफ की 79 फीसदी सफलता की गारंटी दी जाती है। सरोगेसी के सफल होने की सौ फीसदी गारंटी है। ऐसा नहीं तो ग्राहकों को उनकी फीस लौटाने का दावा भी है। दिल्ली एम्स के स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनेश कुमार की मानें तो आईवीएफ में 30 से 35 फीसदी से ज्यादा सफलता अब तक सामने नहीं आई है।
ग्राहकों को हर महीने देते हैं स्पेशल ऑफर
विदेश भेजने या सरोगेसी के लिए हर महीने ग्राहकों को स्पेशल ऑफर दिए जा रहे हैं। बीते सितंबर माह में ऑफर था कि आप वॉलेट से पेमेंट करते हैं तो आपको 5 हजार रुपये की छूट मिलेगी। ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर रजिस्ट्रेशन शुल्क 10 हजार रुपये की छूट का भी दावा है।