फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ITBP prepares 10,000 bed covid 19 Care Center in 96 hours, 1000 medical staff deployed

आईटीबीपी ने 96 घंटे में तैयार किया 10 हजार बिस्तरों वाला कोविड केयर सेंटर, 1000 मेडिकल स्टाफ तैनात

Fri, 26 Jun 2020 04:00 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 26 Jun 2020 04:00 PM IST
सार

डीजी देसवाल ने बताया कि आईटीबीपी ने रिकॉर्ड समय में अपने चिकित्सा दलों को यहां तैनात कर दिया है। लगभग 4 दिनों से आईटीबीपी के अनुभवी डॉक्टरों और प्रशासकों की टीम इस केंद्र में युद्ध स्तर पर तैयारियां कर रही थी...

विज्ञापन
ITBP prepares 10,000 bed covid 19 Care Center in 96 hours, 1000 medical staff deployed
ITBP DG SS Deswal - फोटो : AmarUjala

विस्तार

आइटीबीपी की मेडिकल टीम ने नई दिल्ली के राधास्वामी व्यास छतरपुर में 10,000 से भी ज्यादा बिस्तरों वाले कोविड केयर सेंटर को 96 घंटे से भी कम समय में तैयार कर दिया है। अब यहां पर कोरोना संक्रमित लोग आ सकते हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को आईटीबीपी के डीजी एसएस देसवाल ने सबसे बड़े कोविड केयर सेंटर की मेडिकल टीम की तैयारियों का जायजा लिया। आईटीबीपी को इस विशालतम कोविड केयर सेंटर के संचालन की नोडल एजेंसी बनाया गया है।

विज्ञापन


डीजी ने डॉक्टरों और प्रशासकों की टीम से बातचीत कर उनकी हौसला अफजाई की। 
 

इस केंद्र में 10,200 से भी ज्यादा बेड उपलब्ध होंगे। इनमें 90 फीसदी बिस्तर उन लोगों के लिए निर्धारित होंगे, जो कोविड19 के संक्रमण से मामूली तौर पर संक्रमित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


10 फीसदी बिस्तर ऑक्सीजन आधारित होंगे। इन्हें ऑपरेट करने के लिए विशेष डॉक्टरों की टीम मौजूद रहेगी। मरीजों के लिए कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार डॉक्टरों और मेडिकल टीम को समानुपातिक तौर पर तैनात किया गया है।

अब तक का यह सबसे बड़ा सेंटर होगा, जिसमें लगभग 1,000 से भी ज्यादा चिकित्सकों और पैरामेडिकल व नर्सिंग स्टाफ की टीमें काम करेंगी। चूंकि यह कोविड केयर सेंटर बहुत बड़े इलाके में फैला हुआ है, इसलिए यहां की सुरक्षा व्यवस्था के लिए आइटीबीपी ने विशेष इंतजाम किया है।
 

डीजी देसवाल ने कहा, आईटीबीपी ने रिकॉर्ड समय में अपने चिकित्सा दलों को यहां तैनात कर दिया है। लगभग 4 दिनों से आईटीबीपी के अनुभवी डॉक्टरों और प्रशासकों की टीम इस केंद्र में युद्ध स्तर पर तैयारियां कर रही थी।

विदित हो कि इस केंद्र में कोविड केयर संचालन के लिए आइटीबीपी के वरिष्ठ अधिकारियों ने लगभग दो माह पूर्व ही संबंधित अधिकारियों के साथ मंथन प्रारंभ कर दिया था।

इस केंद्र में मेडिकल की व्यवस्थाओं के लिए आइटीबीपी को इसलिए चुना गया है, क्योंकि बल को कोरोना प्रसार के प्रारंभिक दिनों से ही इसके प्रबंधन का विशिष्ट अनुभव है।

आईटीबीपी ने जनवरी के अंतिम सप्ताह में देश का प्रथम और विशालतम क्वारंटीन केंद्र नई दिल्ली के छावला में स्थापित किया था। इस सेंटर पर चीन के वुहान तथा इटली से लाए गए एक हजार से ज्यादा लोगों की देखरेख की थी।

इस बल के डॉक्टर्स को सीएपीएफ रेफरल हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा में सैकड़ों कोरोना संक्रमित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और उनके परिवाजनों के इलाज का विशेष अनुभव भी प्राप्त है।


दिल्ली सरकार ने यहां अन्य मूलभूत आवश्यकताओं की व्यवस्था की है। राधा स्वामी आश्रम ने इस केंद्र में सभी को खाने और रहने आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इस पूरी प्रक्रिया में कई संगठनों के लोग शामिल हैं।

गृह मंत्रालय ने मेडिकल टीम को 26 जून से यह केंद्र ऑपरेट करने के निर्देश दिए थे, जिसे आईटीबीपी ने तय समय पर पूरा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed