फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ITBP jawan who committed suicide in Karol Bagh police station turned out to be Corona positive

करोल बाग थाने में आत्महत्या करने वाला आईटीबीपी का जवान निकला कोरोना पॉजिटिव

Tue, 30 Jun 2020 01:34 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 30 Jun 2020 01:34 AM IST
विज्ञापन
ITBP jawan who committed suicide in Karol Bagh police station turned out to be Corona positive
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr

मध्य दिल्ली के करोल बाग इलाके में खुद को गोली मारकर खुदकुशी करने वाला आईटीबीपी का जवान संजीव कुमार कोरोना पॉजिटिव निकला। सोमवार को उसकी कोविड टेस्ट रिपोर्ट आने पर यह खुलासा हुआ। हालांकि उसने खुद को गोली इसी वजह से मारी या कोई और वजह रही, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस छानबीन में जुटी है। फिलहाल संजीव के संपर्क में आने वाले साथी जवानों को क्वारंटीन होने के लिए कहा गया है। जिला प्रशासन सभी की लिस्ट तैयार कर उनका टेस्ट करवाने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से गोरखपुर (यूपी) निवासी कांस्टेबल संजीव कुमार 2009 में आईटीबीपी में भर्ती हुआ था। फिलहाल उसकी तैनाती दिल्ली में संगम विहार स्थित यूनिट में थी, वह यूनिट में ही रहता था। शुक्रवार को साथी जवानों के साथ वह करोल बाग इलाके में ड्यूटी पर आया था। शाम को ड्यूटी खत्म करने के बाद वह अपनी बस का इंतजार कर रहा था। इसी बीच उसने अपनी राइफल से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया। शव का कोरोना सैंपल भी लिया गया था। सोमवार को रिपोर्ट आई, तो वह कोरोना पॉजिटिव निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed