तस्वीरों में देखें भीगी-भीगी दिल्ली: लगातार तीसरे दिन बरसे बदरा, जलभराव के कारण कई जगह लगा भीषण जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजधानी में बीते दो दिन से हो रही बारिश के चलते कई स्थानों पर जलभराव हो गया। इस वजह से लगभग पूरी दिल्ली की सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही। वहीं शुक्रवार शाम को हुई तेज बारिश के कारण स्थिति और बिगड़ी। यातायात पुलिस कर्मियों को कई जगहों पर जाम खुलवाने में घंटों मेहनत करनी पड़ी। कई सड़कों पर बसें खराब होने से भी स्थिति बिगड़ी। जलभराव के बीच वाहनों के लिए सड़क पर चलना बेहद मुश्किल भरा हो गया।
महरौली-बदरपुर रोड पर लालकुआं ट्रैफिक लाइट के पास जलभराव होने से वाहनों को निकलने में परेशानी हुई। साथ ही खानपुर से करणी सिंह शूटिंग रेंज के पास भी जलभराव की समस्या रही। अरबिंदो मार्ग पर अधचिनी से आईआईटी तक सड़क के दोनों तरफ जलभराव हो गया, जिसकी वजह से वाहन दिनभर रेंगते रहे। मधु विहार क्रॉसिंग के पास वाहनों को दूसरे रास्तों से निकलने की सलाह दी गई।
नजफगढ़-फिरनी रोड पर दिल्ली गेट, छावला, ढांसा और बहादुरगढ़ स्टैंड पर पानी भर गया। इन जगहों से चालकों को धीमी रफ्तार से चलना पड़ा। धौला कुआं से महिपालपुर जाने की दिशा में भी वाहन काफी देर तक जाम में फंसे रहे। यातायात पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मथुरा रोड पर आश्रम से बदरपुर जाने की दिशा, जीटीके रोड पर मुकरबा चौक से आजादपुर के बीच, बाहरी रिंग रोड पर भैराे एंक्लेव गोल चक्कर से पीरा गढ़ी तक, कंझावला रोड पर बुद्ध विहार से पत्थर मार्केट तक, लाला लाजपत राय मार्ग और कुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन के पास जलभराव हुआ। ऐसे में इन रास्तों से निकल रहे वाहनों की रफ्तार धीमी हुई।
यातायात पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि सड़क पर बड़े गड्ढे के कारण टी पॉइंट उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन से पंखा रोड की ओर ओल्ड पंखा रोड पर यातायात प्रभावित हुआ। जीटीके डिपो के पास जलभराव के कारण मुकरबा चौक से आजादपुर चौक की ओर और इसके विपरीत दोनों कैरिजवे पर जीटीके रोड पर यातायात प्रभावित है। एक अन्य पोस्ट में कहा कि एमबी रोड पर खानपुर टी पॉइंट से महरौली की ओर तथा इसके विपरीत मार्ग में गड्ढों और जलभराव के कारण यातायात प्रभावित है। इसी तरह, रोहतक रोड पर भी गड्ढों और जलभराव के कारण जाम लग गया। पुलिस ने कहा कि नजफगढ़ रोड पर नवादा से उत्तम नगर की ओर जाने वाले मार्ग पर बॉम्बे सबअर्बन इलेक्ट्रिक सप्लाई (बीएसईएस) द्वारा चल रहे काम के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित है।
#WATCH दिल्ली NCR में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव देखा जिससे यातायात प्रभावित हो गया है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 13, 2024
वीडियो मुनिरका से है। pic.twitter.com/DwcSaGvafY
#WATCH | Noida, UP: Traffic slows down at Chilla Border following heavy rainfall and waterlogging in parts of the city. pic.twitter.com/Gs6i2hmAPr
— ANI (@ANI) September 13, 2024
पिछले पांच दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते पुराने मकान भरभरा कर गिर रहे हैं। शुक्रवार को जेवर में पुराना मकान पूरा ढह गया। दनकौर और बिलासपुर में छत गिर गई। दनकौर में मकान की छत गिरने से उसमें दबकर भैंस की मौत हो गई। दादरी में बारिश के चलते खंभे में करंट आ गया। इसके अलावा कई स्थानों पर सड़कें उखड़ गई हैं। गड्ढों में पानी भर गया है। हालात को देखते हुए बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन की ओर से एडवाइजरी भी जारी की गई थी।