फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   IT raid at businessman pushpraj jain alias pampi places was Akhilesh Yadav claims were true about wrong raid at piyush jain places

पीयूष जैन के बाद पुष्पराज: तो क्या अखिलेश के बोल बने सपा एमएलसी के यहां छापे का कारण

Fri, 31 Dec 2021 12:15 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 31 Dec 2021 12:15 PM IST
सार

अखिलेश यादव पीयूष जैन मामले को लेकर प्रेसवार्ता करने वाले थे और पुष्पराज जैन इसका हिस्सा बनने वाले थे लेकिन अब एक बार फिर समाजवादी पार्टी को कुछ नए सवालों का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
IT raid at businessman pushpraj jain alias pampi places was Akhilesh Yadav claims were true about wrong raid at piyush jain places
पुष्पराज जैन, अखिलेश यादव, पीयूष जैन (फोटो में बाएं से दाएं) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में चुनाव सिर पर हैं और इससे ठीक पहले आयकर विभाग, प्रवर्तन निदेशालय, जीएसटी विभाग सक्रिय हो गए हैं। पीयूष जैन के यहां से मिली अकूत सम्पत्ति के बाद अब इन संस्थाओं ने पुष्पराज जैन का दरवाजा खटखटाया है। समाजवादी पार्टी अभी पीयूष जैन के मामले से पल्ला झाड़ भी नहीं पाई थी कि उसके सामने सवालों की एक और लंबी सूची तैयार होने वाली है। हालांकि अखिलेश यादव ये पहले ही कह चुके हैं कि पीयूष जैन तो गलती से इन संस्थाओं का शिकार हो गए है, जबकि इनका असली टारगेट पुष्पराज जैन थे। 

विज्ञापन


पीयूष जैन के यहां छापे के बाद अखिलेश यादव ने एक जनसभा में कहा था कि भाजपा वाले तो नाम में धोखा खा गए, समाजवादी इत्र जिसने लॉन्च किया था उसका नाम पुष्पराज जैन है। इन लोगों को किसी ने गलत सूचना दे दी और ये पीयूष जैन के घर पहुंच गए जहां भाजपा वालों का पैसा छिपा पड़ा था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

पियूष जैन के घर से मिले नोटों के बंडल

इन सब के बावजूद इस बात को नकारा नहीं जा सकता है कि इत्र कारोबारी पीयूष जैन के ठिकानों पर हुई जीएसटी की रेड के बाद जिस तरह से दीवारों के अंदर, अंडरग्राउंड तहखानों में से नोट के बंडल मिले उससे राजनीतिक पार्टियों के हाथ में सपा को घेरने के लिए एक बड़ा चुनावी मुद्दा हाथ लग गया है।



खुद प्रधानमंत्री, गृहमंत्री से लेकर तमाम मंत्री और नेता पीयूष जैन को सपा का सगा बताने में लग गए हैं। वहीं समाजवादी पार्टी इससे शुरू से ही अपना पल्ला झाड़ रही है। अखिलेश यादव पीयूष जैन मामले को लेकर प्रेसवार्ता करने वाले थे और पुष्पराज जैन इसका हिस्सा बनने वाले थे लेकिन अब एक बार फिर समाजवादी पार्टी को कुछ नए सवालों का सामना करना पड़ सकता है।

तो क्या अखिलेश के बोल ने पड़वाई पुष्पराज के घर रेड

ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि आज (31 दिसंबर) इत्र कारोबारी और समाजवादी पार्टी के एमएलसी पुष्पराज जैन के यहां पड़े आयकर विभाग के छापे पर अखिलेश यादव ने जो कहा था वह बात सच थी। क्या पहले जो जीएसटी की रेड कारोबारी पीयूष जैन के यहां पड़ी थी वह गलती से पड़ी और वह वास्तव में पुष्पराज जैन के यहां पड़ने वाली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed