{"_id":"408037e4d1cc9c1c6bb6b0fa6c59f888","slug":"it-information-will-be-necessary-for-government-teachers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी शिक्षकों के लिए जरूरी होगा आईटी की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी शिक्षकों के लिए जरूरी होगा आईटी की जानकारी
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 18 Jan 2016 06:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय स्कूलों में पढ़ाने वाले हर शिक्षक के लिए अब आईटी का ज्ञान जरूरी है। फिर चाहे वह संस्कृत का या फिर गणित विषय का शिक्षक ही क्यों न हो।
विज्ञापन
आईटी विशेषज्ञ होंगे तो बच्चों को पढ़ाने के लिए रोचक तरीके वे खुद भी इंटरनेट के माध्यम से कुछ निकाल सकेंगे। इसी सोच को अमल में लाते हुए शिक्षा विभाग ने हर विषय के शिक्षक को आईटी एक्सपर्ट बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यह ट्रेनिंग राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) द्वारा राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा योजना (रमसा) के साथ मिलकर आयोजित की जा रही है।
दरअसल, डिजिटल इंडिया के तहत सरकारी स्कूलों का कम्प्यूराईजेशन किया जा रहा है। स्कूलों में जहां कम्प्यूटर शिक्षा को अनिवार्य किया जा चुका है। वहीं, कम्प्यूटर पर आधारित नया कोर्स भी बनाया गया है।
विज्ञापन
कंप्यूटर युग होने के कारण शिक्षा विभाग अब शिक्षकों को आईटी विशेषज्ञ बनाने की कवायद तेज हो गई है।
प्रशिक्षण में मिलेगी नवीन जानकारी
शिक्षकों को ट्रेनिंग के दौरान सब्जेक्ट इन आईटी में आईटी के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी जा रही है। बेसिक नॉलेज ऑफ कंप्यूटर के अलावा साइंस लैब स्किल और टीचिंग मैथोलॉजी शामिल है। साइबर सिक्योरिटी में ऑनलाइन सेवा, फेसबुक समेत अन्य सोशल साइट्स के इस्तेमाल के प्रयोग की जानकारी मिलेगी।