फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Israel Embassy Blast: Police investigation reaches Jamia Millia Islamia

Israel Embassy Blast : जामिया मिलिया इस्लामिया तक पहुंची पुलिस की जांच, मांगे सीसीटीवी फुटेज

Thu, 04 Jan 2024 05:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 04 Jan 2024 05:59 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस की जांच जामिया नगर में जामिया मिलिया इस्लामिया तक पहुंच गई है। पुलिस ने यूनिवर्सिटी के अंदर व बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मांगी है।

विज्ञापन
Israel Embassy Blast: Police investigation reaches Jamia Millia Islamia
israel embassy blast - फोटो : रॉयटर

विस्तार

अति सुरक्षित नई दिल्ली इलाके में स्थित इस्राइल दूतावास के पास बम विस्फोट के मामले में एक और बड़ा खुलासा सामने आया है। दिल्ली पुलिस की जांच जामिया नगर में जामिया मिलिया इस्लामिया तक पहुंच गई है। पुलिस ने यूनिवर्सिटी के अंदर व बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मांगी है।

विज्ञापन


फुटेज को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हो सकता है आरोपी जामिया मिलिया के अंदर गया हो। दूसरी तरफ नीली जैकेट वाले संदिग्ध का बुधवार शाम तक कुछ पता नहीं लगा। स्पेशल सेल के वरिष्ठ अधिकारी हर रोज जाकर इंडिया गेट व अशोक रोड की जांच कर रहे हैं, पर ये पता नहीं लगा कि ये संदिग्ध आगे और कहां कैसे गया।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नीली जैकेट वाले संदिग्ध ने तिकोना पार्क, जामिया नगर के पास से ऑटो (नंबर 2209) लिया था। इस ऑटो से इस्राइल दूतावास के समीप हुए बम धमाके वाली जगह पर गया था। ऐसे में पुलिस को लगता है कि ये ऑटो या संदिग्ध जामिया मिलिया इस्लामिया के सामने से गुजरा है। हो सकता है कि संदिग्ध जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी के अंदर गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जामिया मिलिया इस्लामिया के बाहर तीन सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इस वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जामिया मिलिया से बाहर व अंदर की 15 दिन की सीसीटीवी फुटेज मांगी है। इसके लिए स्पेशल सेल की ओर से जामिया मिलिया को बुधवार को कानूनी नोटिस दिया गया है। 

दो गेस्ट हाउस और एक टैक्सी स्टैंड मालिक को भी नोटिस
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इसके अलावा जामिया नगर में तिकोना पार्क के समीप स्थित दो गेस्ट हाउस और एक टैक्सी स्टैंड मालिक को कानूनी नोटिस दिया गया है। टैंक्सी स्टैंड पर लगे सीसीटीवी कैमरों में ऑटो जाता हुआ दिखाई दे रहा है।


स्पेशल सेल की नई दिल्ली रेंज के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन के नेतृत्व में एसीपी ललित मोहन नेगी, हृदय भूषण व इंस्पेक्टर विनय पाल समेत अन्य की टीम मंगलवार को इंडिया गेट व अशोक रोड पर उस जगह पहुंची, जहां पर संदिग्ध ऑटो से उतरा था। ये टीम यहां पर कई घंटे रही। कई जगहों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बुधवार शाम तक संदिग्ध के बारे में ये पता नहीं लगा कि वह किसी तरफ और कैसे गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed