फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ISIS trapped Ranjit after putting a photo on Facebook of uniform.

'दामिनी' से दोस्ती के चक्कर में ISI के जाल में फंसा रंजीत

Wed, 30 Dec 2015 11:35 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/ अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 30 Dec 2015 11:35 AM IST
विज्ञापन
ISIS trapped Ranjit after putting a photo on Facebook of uniform.

पाकिस्तान को गुप्प्त सूचनाएं भेजने के बदले मामले में गिरफ्तार वायुसेना के लीडिंग एयर क्राफ्टमैन के सैलरी अकाउंट में रकम भेजी जाती थी।

विज्ञापन


सबसे पहले उसके खाते में 30 हजार रुपये जम्मू-कश्मीर से जमा कराए गए थे। बताया गया है कि उसके बाद 30 हजार रुपये और जमा कराए गए। दिल्ली पुलिस ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, जम्मू-कश्मीर से डिटेल मंगाई है कि रंजीत के खाते में कब-कब रुपये जमा कराए गए। अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पंजाब से पहले रंजीत के के की तैनाती दिल्ली में थी।
विज्ञापन


उस दौरान उसने फेसबुक पर अपनी वायुसेना की वर्दी पहने फोटो लगा दी थी। इस फोटो को देखकर ही आईएसआई के एजेंटों ने गुप्प्त सूचनाएं लेने के लिए उसे जाल में फंसाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की की फ्रेंड रिक्वेस्ट से जाल में फंसा

ISIS trapped Ranjit after putting a photo on Facebook of uniform.

फेसबुक पर लड़की की ओर से उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गई। संपर्क में आने के बाद दोनों ज्यादातर बात फेसबुक पर ही करते थे। हालांकि बाद में रंजीत केके को पता चल गया था कि वह एक महिला नहीं, बल्कि आदमी से बात कर रहा है।

मगर बाद में रंजीत के.के को रुपये देना शुरू कर दिया गया। रुपयों के लालच में वह गुप्त सूचनाएं देने लगा। पुलिस के अनुसार कुछ गुप्त सूचनाएं लेकर और इसके बदले रुपये देकर आईएसआई के लोग उसे ब्लैकमेल करने लगे।

पूछताछ में पता चला कि बाद में ब्लैकमेल कर रंजीत से गुप्त सूचनाएं ली जा रही थीं। अपराध शाखा के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रंजीत के.के ई-मेल पर स्कैन करऔर व्हाट्सऐप आदि से नक्शों के जरिये गुप्त सूचनाएं भेज रहा था।

उसने ज्यादा गुप्प्त सूचनाएं वायुसेना के एयरक्राफ्ट, उनकी तैनाती, एयरफोर्स कहां तैनात है, कितनी संख्या में तैनात है, एयरक्राफ्ट कितने हैं, कितने खराब पड़े हैं और कब-कब और कहां अभ्यास हो रहा है आदि के संबंध में सूचनाएं पड़ोसी देश को भेज रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed