फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ishwar Singh won a case in court but Still went to jail

टैटू आर्टिस्ट खुदकुशी मामलाः ईश्वर सिंह कोर्ट में केस जीता ...फिर भी गया जेल

Fri, 30 Oct 2020 06:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 30 Oct 2020 06:08 AM IST
विज्ञापन
Ishwar Singh won a case in court but Still went to jail
प्रतीकात्मक तस्वीर

टैटू आर्टिस्ट खुदकुशी मामले में पुलिस ने उसके पूर्व बिजनेस पार्टनर ईश्वर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। ईश्वर और टैटू आर्टिस्ट नरेश के बीच लेनदेन का का मामला कोर्ट में था। मामले में बुधवार को सुनवाई होनी थी। उससे पहले ही मंगलवार रात को नरेश ने आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


अपने सुसाइड नोट में उसने ईश्वर और अपने मकान मालिक अनिल बैंसला पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। बुधवार को ईश्वर सिंह कोर्ट केस जीत गया। लेकिन पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 
विज्ञापन


इससे पहले बुधवार को नरेश के परिजनों ने उसका शव लेने से इनकार कर दिया था। अस्पताल के शवगृह में एक दिन तक उसका शव रखा रहा। पुलिस के बहुत समझाने के बाद परिजन मान गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अहम है कि टैट आर्टिस्ट नरेश के लैपटॉप में सुसाइड नोट मिला था जिसमें उसने अपने पूर्व पार्टनर ईश्वर सिंह व अपने दुकान मालिक अनिल बैंसला को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। नरेश ने ईश्वर सिंह के साथ वर्ष 2015 में बिजनेस शुरू किया था। वर्ष 2016 में दोनों अलग हो गए थे।

ईश्वर ने नरेश को 3.23 लाख रुपये दिए थे। ईश्वर ने जब पैसे वापस मांगे तो नरेश ने देने से मना कर दिया। इस पर ईश्वर कोर्ट चला गया था। नरेश ने उसे एक लाख का चेक दिया था, जो बाउंस हो गया था। ईश्वर कोर्ट में कोर्ट में केस जीत गया था। कोर्ट के आदेश पर नरेश को ईश्वर सिंह को  3.83 लाख रुपये देने थे। 

वहीं नरेश ने साउथ एक्स में अनिल बैंसला की दुकान किराए पर ले रखी थी। नरेश ने अनिल को भी आठ महीने से किराया नहीं दिया था। अनिल बैंसला ने उसे किराए देने के लिए कानूनी नोटिस दे रखा था। नरेश इससे भी परेशान था।

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पुलिस ने नरेश के परिजनों की शिकायत पर खुदकुशी के लिए मजबूर करने का मामला दर्जकर बृहस्पतिवार को ईश्वर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अनिल बैंसला की तलाश कर रही है।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार लैपटॉप में मिले सुसाइड नोट में नरेश ने अपनी मौत के लिए दोनों को जिम्मेदार ठहराया है। नरेश ने सुसाइड नोट में ये भी लिखा था कि उसने ईश्वर सिंह को सारे पैसे दे दिए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed