फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   is the letter to acb is raeson to remove kapil mishra from minister post

तो क्या इसलिए मंत्रीपद से हटाए गए कपिल मिश्रा

Sun, 07 May 2017 01:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 07 May 2017 01:40 PM IST
विज्ञापन
is the letter to acb is raeson to remove kapil mishra from minister post
kapil mishra
दिल्‍ली में अरविंद केजरीवाल सरकार में जल मंत्री के पद से हटाए जाने के बाद कपिल मिश्रा ने मुखर होकर बगावत का बिगुल बजा दिया है। अपने बयान में साफ किया कि दिल्‍ली के टैंकर घोटाले में उनकी रिपोर्ट में शामिल कुछ नामों को उन्‍होंने शनिवार को ही अरविंद केजरीवाल और एंटी करप्‍शन ब्‍यूरो को बता दिया था और अब वे आज (रविवार को) उन नामों का खुलासा करेंगे।
विज्ञापन


कपिल मिश्रा राजघाट पर बड़ा खुलासा करने वाले हैं। अपने घर से राजघाट के लिए निकलते वक्त उन्होंने जो बातें कहीं वह बहुत अहम हैं और इस ओर इशारा करती हैं कि शायद वो बात ही उनके मंत्रीपद से हटाए जाने की वजह है।
विज्ञापन


कपिल मिश्रा का मानना है कि जब से उन्होंने एसीबी को टैकर घोटाले को लेकर चिट्ठी लिखी है। तब से ही उनके काम पर उंगली उठाई जा रही है।


‌कपिल ने ये भी कहा कि एसीबी को चिट्ठी लिखने के साथ ही जब से वो केजरीवाल से मिले हैं और उन्हें सारी जानकारी दी है और सबूत पेश किए हैं तब से ही दिल्ली में पानी की परेशानी होने लगी और उनका काम खराब होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका आरोप है कि इसी के बाद से ही उन्हें मंत्री पद से भी हटा द‌िया गया है। तो माना ये जा रहा है कि शायद टैंकर घोटाले में कपिल जो खुलासा करने वाले हैं उसकी वजह से उन्हें निकाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed