फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IS terrorist Abdullah was using phone in Tihar

आईएस का आतंकी अब्दुल्ला तिहाड़ में चला रहा था फोन, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Wed, 25 Mar 2020 02:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 25 Mar 2020 02:32 AM IST
विज्ञापन
IS terrorist Abdullah was using phone in Tihar
Tihar Jail - फोटो : अमर उजाला

आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) का आतंकी अब्दुल्ला बासित तिहाड़ जेल में मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा था। वह मोबाइल में इंटरनेट भी चल रहा था और थ्रीमा ग्रुप के जरिये आईएस के भारत चीफ व दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हत्थे चढ़े पति-पत्नी के संपर्क में था। वह इन दोनों से लगातार चैट कर रहा था। 

विज्ञापन


यह सनसनीखेज खुलासा पति जहांजेब व पत्नी हिना के मोबाइल की आई रिपोर्ट से हुआ है। इसके बाद तिहाड़ जेल की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। दिल्ली पुलिस ने इसकी अनौपचारिक सूचना तिहाड़ प्रशासन को दे दी है। इसका खुलासा होने के बाद गृहमंत्रालय ने मंगलवार को गिरफ्तार पति-पत्नी के मामले की जांच स्पेशल सेल से लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दी है। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बीते दिनों आईएस से जुड़े जहांजेब व उसकी पत्नी हिना को गिरफ्तार किया था। स्पेशल सेल ने दोनों के चार मोबाइल व एक हार्डडिस्क को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा था। स्पेशल सेल को मोबाइल फोनों से की गई चैटिंग मिल गई है। इस चैटिंग से पता चला है कि जहांजेब व हिना तिहाड़ जेल में बंद अब्दुल्ला बासित व आईएस के भारत चीफ के संपर्क में थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों ने थ्रीमा पर व्हाट्सएप जैसा ग्रुप बनाया हुआ था। अब्दुल बासित को करीब एक वर्ष पहले एनआईए ने गिरफ्तार किया था और तभी से वह जेल में बंद है। पति-पत्नी अब्दुल्ला बासित के संपर्क में थे। जहांजेब व हिना को अब्दुल्ला बासित के बारे में आईएस के भारत चीफ ने बताया था। ये बातें चैटिंग में सामने आई है। 

चैटिंग से पता चला है कि गिरफ्तार दंपती भारत में बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने और मुसलमानों को भड़काने की साजिश रच रहे थे। जहांजेब व हिना ने पूछताछ में इस बात को स्वीकार भी किया है। स्पेशल सेल ने तिहाड़ जेल में बंद अब्दुल्ला बासित को पुलिस रिमांड पर लिया था और पति-पत्नी से आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की थी। 


मंगलवार को तीनों का पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने तीनों को तिहाड़ जेल भेज दिया है। दूसरी तरफ इस मामले की जांच मंगलवार को दिल्ली पुलिस से लेकर एनआईए को सौंप दी गई है। स्पेशल सेल के अधिकारियों का कहना है कि मामले में बड़ा खुलासे सामने आने के बाद गृहमंत्रालय के आदेश के बाद जांच एनआईए को सौंपी गई है। एनआईए अब आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed