फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IS conspired to carry out terrorist attacks in more than 100 places in India

खुलासाः आईएस ने रची थी भारत में 100 से ज्यादा जगहों पर आतंकी हमले की साजिश 

Fri, 28 Aug 2020 05:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोतम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोतम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 28 Aug 2020 05:04 AM IST
विज्ञापन
IS conspired to carry out terrorist attacks in more than 100 places in India
यूसुफ और इनामुल - फोटो : अमर उजाला

आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) द्वारा भारत में आतंकी हमले के इनपुट्स अभी भी बने हुए हैं। सीएए-एनआरसी, धारा-370 और राममंदिर को लेकर आईएस बहुत ज्यादा बौखलाया हुआ है। आईएस की पूरे भारत में करीब 100 जगहों पर एक साथ आतंकी धमाका कराने की साजिश थी। 

विज्ञापन


मार्च महीने में जामिया नगर, दिल्ली से आईएस के आतंकी जहांजेब व उसकी पत्नी हिना ने आईएस की इस साजिश का खुलासा किया था और अब अबू यूसुफ ने भी इस ओर इशारा किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल अबू यूसुफ के दो मोबाइल फोरेंसिक जांच के लिए भेजेगी, ताकि ये पता लग सके कि ये किस-किस से चैटिंग व टेलीग्राम कॉलिंग करता था।
विज्ञापन

 
स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि खुफिया विभाग के पास आईएस द्वारा भारत में आतंकी हमले करवाने के अभी इनपुट्स हैं। अबू यूसुफ से पूछताछ में इसकी पुष्टि हुई है। अबू युसूफ ने बताया कि भारत में आईएस लोन वुल्फ अटैक की साजिश रच रहा है। स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने बताया कि कश्मीर निवासी आईएस के आतंकी जहांजेब के मोबाइल फोन की जब फोरेंसिक रिपोर्ट आई थी तो पता लगा कि वह थ्रीमा ग्रुप पर चैटिंग करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जहांजेब ग्रुप पर तिहाड़ जेल में बंद आईएस के आतंकी अब्दुल्ला बासित और अफगानिस्तान में बैठा आईएस के भारत चीफ से चैटिंग करता था। भारत चीफ व अब्दुल्ला बासित ने चैटिंग पर जहांजेब को लिखा था कि पूरे भारत में एक ही समय पर 100 से ज्यादा बम धमाके करने हैं। कोई भी बम धमाका खाली न जाए। भारत चीफ ने आदेश दिया था कि भारत में बम धमाकों के लिए सीएए के विरोध में उतरे एक समुदाय के युवकों का इस्तेमाल करो। इस मोबाइल चैटिंग में भारत में तबाही फैलाने की सारी बातें लिखी थीं। 

आईएस आकाओं ने अबू यूसुफ को भी जेहाद के नाम पर युवाओं को आईएस में भर्ती करने के आदेश दिए थे। अबू यूसुफ ये काम बखूबी कर रहा था। अबू यूसुफ ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि  आईएस भारत में हर हाल में बम धमकाने करवाना चहाता है। आईएस की साजिश ये भी है कि वह आतंकी हमले के लिए भारत के युवा व यहां के बदमाश-गैंगस्टर का इस्तेमाल करे। 


ऐसे में दिल्ली पुलिस जहांजेब, उसकी पत्नी व अब्दुल्ला बासित से फिर से पूछताछ करेगी। इसके लिए दिल्ली पुलिस अबू यूसुफ का रिमांड बढ़वाएगी। हालांकि जहांजेब व उसकी पत्नी की गिरफ्तारी होने के बाद आगे की जांच दिल्ली पुलिस से लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंप दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed