फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   iron rod fell from three-story building under construction piercing a five-year-old child head In Shahdara

सिर से घुसा सरिया आंख से निकला: तीन मंजिला इमारत के नीचे से जा रही थी पांच साल की बच्ची, मंदिर से लौट रही थी

Sun, 28 Sep 2025 08:39 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sun, 28 Sep 2025 08:39 PM IST
सार

पिता ने सारा नजारा देखा तो उनके हाथ-पांव फूल गए। किसी तरह बेटी को लेकर जीटीबी अस्पताल पहुंचे। मासूम के सिर से सरिया तो निकाल दिया गया, लेकिन अस्पताल में उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। 

विज्ञापन
iron rod fell from three-story building under construction piercing a five-year-old child head In Shahdara
दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली के शाहदरा जिला के जगतपुरी एक्सटेंशन पर रविवार सुबह एक दिल-दहला देने वाला हादसा हुआ। पिता के साथ मंदिर से लौट रही पांच साल की मासूम के सिर पर तीन मंजिला निर्माणाधीन मकान से सरिया गिरकर आर-पार हो गया। सिर से घुसा सरिया मासूम की आंख से निकला तो उसकी आंख भी बाहर आकर लटक गई।

विज्ञापन

बच्ची की हालत बेहद नाजुक
पिता ने सारा नजारा देखा तो उनके हाथ-पांव फूल गए। किसी तरह बेटी को लेकर जीटीबी अस्पताल पहुंचे। मासूम के सिर से सरिया तो निकाल दिया गया, लेकिन अस्पताल में उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने छानबीन के बाद लापरवाही बरतकर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन मांग रहे बच्ची की सलमाती की दुआएं
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन कर रही है। इमारत के मालिक व ठेकेदार से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मासूम के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लेने की मांग की है। परिजन उसकी सलामती की दुआएं कर रहे हैं।

विज्ञापन

इसी साल हुआ था बच्ची का स्कूल में दाखिला
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से फतेहगढ़, फर्रुखाबाद, यूपी की रहने वाली मासूम आंशी अपने परिवार के साथ गली नंबर-4, जगतपुरी एक्सटेंशन में रहती है। इसके परिवार में पिता रितेश कुमार, मां प्रियंका व अन्य सदस्य हैं। रितेश अपने जीजा विनोद के मकान में रहते हैं। इसी साल मासूम का स्कूल में दाखिला करवाया गया है।

हादसे के बाद आंख आ गई बाहर
रविवार सुबह 9.00 बजे आंशी अपने पिता के साथ पास के दुर्गा मंदिर गई थी। पूजा के बाद वह मंदिर से बाहर निकले ही थी कि पास में ही बन रही एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत से करीब आठ फीट का एक सरिया गिरा और उनके सामने ही बेटी के सिर में घुस गया। हादसे में बच्ची की दाहिनी आंख बाहर आ गई।

पड़ोसी ने निकाला सिर में घुसा सरिया
यह देखकर रितेश के होश उड़ गए। पड़ोसी उनकी मदद को आए किसी तरह उन्होंने खुद ही सरिया सिर से बाहर निकाला और जीटीबी अस्पताल लेकर भागे। मासूम को आईसीयू में भर्ती किया गया है। पुलिस ने परिजनों का बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया है। अब मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed