इरफान हबीब की बेटी पर हमले के बाद भाजपा नेता ने मांगी माफी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर इतिहासकार इरफान हबीब की बेटी और वैज्ञानिक समन हबीब ने उनके और मूडीज एजेंसी के जूनियर विश्लेषक के बारे में सोशल मीडिया पर चल रही अफवाह को लेकर संघ के लोगों और मोदी भक्तों को फटकार लगाई है।
समन हबीब ने कहा है कि मूडीज एजेंसी के जूनियर विश्लेषक फराज से उनके कोई संबंध नहीं है। समन ने सोशल मीडिया पर इन लोगों पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया है।
दरअसल क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज ने पीएम मोदी और केंद्र सरकार को चेतावनी दी थी कि पीएम मोदी अपने नेताओं को काबू में रखें। अगर ऐसा नहीं होता है तो भारत की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय साख गिरने का खतरा बना रहेगा।
हालांकि, मामले के तूल पकड़ने और समन हबीब के सामने आने और ये बताने के बाद कि उनके पति प्रोफेसर अमित मिश्रा हैं, भाजपा नेता सिद्घार्थ नाथ सिंह ने माफी मांगी है।
@amit_cdri thank u 4 clarifying & my regrets to yr wife & u. No intention of hurting anyone
— Sidharth Nath Singh (@sidharthnsingh) November 6, 2015
#IntoleranceDebate Moody Inc clarified that assoc economist views r of analytical div who has no bearing on country ratings. C next tweet
— Sidharth Nath Singh (@sidharthnsingh) November 3, 2015
#IntoleranceDebate Assoc Eco happens 2 b son in law of historian Irfan Habib his famous quote RSS is like ISIS. Debate is over
— Sidharth Nath Singh (@sidharthnsingh) November 3, 2015
जानिए क्या है पूरा मामला
मूडीज ने कहा था कि मोदी ने तमाम बयानों से खुद को दूर रखा है, लेकिन अल्पसंख्यकों पर अत्याचार वाली घटनाओं से तनाव बढ़ा है। वहीं मूडीज के बयान के साथ ही इतिहासकार इरफान हबीब ने भी केंद्र सरकार और आरएसएस पर सवाल उठाए थे।
इरफान हबीब ने आरएसएस की तुलना आतंकी संगठन आईएस से की थी। दिल्ली में नरेंद्र डाभोलकर के जन्म दिवस पर एक कार्यक्रम में बोलते हुए हबीब ने कहा था कि आईएस और आरएसएस (राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ) में ज्यादा अंतर नहीं है।
उन्होंने कहा था कि दोनों संगठन एक ही तरीके से काम कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा को भी संघ से चलने वाली पार्टी करार दिया था। जिसके बाद उनकी सोशल मीडिया में एक तबके ने कड़ी आलोचना भी की।
समन ने सैयद को कभी नहीं देखा
कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने मूडीज के रेटिंग को इरफान हबीब से जोड़ते हुए कहा कि मूडीज की रिपोर्ट तैयार करने वाले जूनियर विश्लेषक फराज सैयद, इरफान हबीब की बेटी समन हबीब के पति हैं।
इन यूजर्स पर ही समन हबीब ने फेसबुक पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि उनका फराज सैयद से उनका कोई संबंध नहीं है और उनके पति अमित मिश्रा हैं।
उन्होंने लिखा, संघी बता रहे है कि मेरी शादी फराज सैयद से हुई है, जोकि मूडीज के विश्लेषक हैं और जिन्होंने मोदी सरकार को नीचा दिखाते हुए रिपोर्ट जारी की है।
ट्विटरबाजी में बेचारे उस व्यक्ति को मार्क्सवादी इतिहासकार इरफान हबीब का दामाद कहकर खारिज किया जा रहा है। जो लोग जानना चाहते हैं उन्हें वह (समन हबीब) बताना चाहती हैं कि उन्होंने फराज सैयद को कभी देखा ही नहीं और वास्तव में उनकी शादी अमित मिश्रा से हुई है।