फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Irfan accused of murdering his cousin in Malviya Nagar started harassing her by calling and chasing

कमबख्त इश्क: नरगिस को बचपन से प्यार करता था इरफान, शादी करने के लिए मजबूरी में करने लगा डिलीवरी बॉय की नौकरी

Fri, 28 Jul 2023 11:03 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 28 Jul 2023 11:03 PM IST
सार

पुलिस ने नरगिस के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने में समय लगेगा, मगर पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने सिर में चोट के कई सारे निशान होने होने की बात कही है।

विज्ञापन
Irfan accused of murdering his cousin in Malviya Nagar started harassing her by calling and chasing
नरगिस और हत्यारोपी इरफान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में शुक्रवार सुबह मौसेरी बहन नरगिस की हत्या करने वाला इरफान उसे बचपन से पसंद करता था। वह नरगिस से प्यार करने लगा था। बड़ा होने पर वह उससे शादी करना चाहता था। नरगिस व उसके परिजन भी शादी के लिए तैयार थे, लेकिन बीएससी करने के बावजूद आरोपी इरफान बेरोजगार था। वह कोई काम नहीं करता था। बेरोजगार होने पर नरगिस व उसके परिजनों ने शादी करने से इनकार कर दिया। इस पर इरफान परेशान रहने लगा। वह नरगिस को फोन व पीछा कर परेशान करने लगा। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने घटना पर दुख जताया है।

विज्ञापन

दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नरगिस व उसके परिजनों ने छह महीने पहले शादी करने से इनकार किया था। इरफान संगम विहार के के-2 ब्लॉक में रहता है, नरगिस भी यहीं की निवासी थी। नरगिस ने इरफान को मोबाइल व व्हाट्सएप पर ब्लॉक कर दिया था। इससे वह बहुत ज्यादा परेशान हो गया। वह नरगिस से शादी करने के लिए फूड डिलीवरी बॉय की नौकरी करने लगा। नौकरी मिलने के बावजूद नरगिस ने उससे शादी करने से मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में उसने नरगिस की हत्या की साजिश रच ली। वह रॉड लेकर घूमने लगा। आरोपी मालवीय नगर में नौकरी करता था। शुक्रवार सुबह नरगिस उसे पार्क के पास मिल गई। इरफान उसे बात करने के लिए पार्क में ले गया। यहां पर भी नरगिस ने शादी करने से इनकार दिया। इस पर इरफान ने रॉड से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

सिर में चोट के कई निशान
पुलिस ने नरगिस के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने में समय लगेगा, मगर पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने सिर में चोट के कई सारे निशान होने होने की बात कही है।

24 घंटे में दूसरी वारदात
दिल्ली में 24 घंटे में यह दूसरी वारदात है। गुरुवार को डाबड़ी में रेनू नामक महिला की हत्या की गई थी। रेनू के दोस्त आशीष ने हत्या करने के बाद खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि आरोपी और महिला एक-दूसरे को पहले से ही जानते थे।

कुछ पुरानी वारदात
12 जुलाई, 2023 : कोतवाली थाना इलाके में गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास महिला का शव मिला। पुलिस को मौके से दो बैग मिले। एक बैग में महिला का सिर और दूसरे में बाकी अंग थे।

28 मई, 2023 : शाहबाद डेयरी इलाके में 16 साल की साक्षी की सरेराह हत्या कर दी गई थी। आरोपी साहिल जब साक्षी पर हमला कर रहा था, तब यह वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। फुटेज से पता लगा कि साहिल ने साक्षी को 20 से ज्यादा बार चाकू मारा था और 6 बार से ज्यादा उसके सिर पर पत्थर भी मारा था। पुलिस के मुताबिक, दोनों संबंध में थे।

10 फरवरी, 2023 : निक्की यादव नाम की लड़की की सहमति संबंध में रहने वाले साहिल गहलोत ने हत्या कर दी थी। दोनों के बीच शादी को लेकर झगड़ा हुआ था। 10 फरवरी को हत्या वाले दिन साहिल ने निक्की को बुलाया और दोनों कार से घूमने निकल गए। दोनों आईएसबीटी कश्मीरी गेट के पास पहुंचे। यहां फिर झगड़ा हुआ। गुस्साए साहिल ने कार में ही मोबाइल केबल से निक्की का गला घोंट दिया। हत्या के बाद साहिल ने बाबा हरिदास नगर स्थित अपने ढाबे के फ्रिज में निक्की का शव छिपा दिया था।

18 मई, 2022 : महरौली में आफताब नाम के युवक ने सहमति संबंध में रहने वाली श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। शरीर के 35 टुकड़े कर फ्रिज में रख दिए थे और धीरे-धीरे उन्हें जंगल में फेंकता रहा। आफताब ने जिस कमरे में श्रद्धा के शव के टुकड़े फ्रिज में रखे थे, वह उसी कमरे में कई महीनों तक सोता रहा। दिल्ली पुलिस ने 12 नवंबर 2022 को उसे गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed