फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IRCTC Opens New Executive Lounge At New Delhi Railway Station, Check Entry Charge and Other Details

एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं: सिर्फ दो रुपये में ले सकेंगे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लग्जरी लाउंज का मजा!

Sat, 18 Sep 2021 04:53 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 18 Sep 2021 04:53 PM IST
सार

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 01 की पहली मंजिल पर पहाड़गंज की तरफ ये नया एग्जीक्यूटिव लाउंज बनाया गया है। कंपनी द्वारा दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ये दूसरा लाउंज स्थापित किया गया है। इससे पहले कंपनी ने 2016 में ग्राउंड और बीच वाले फ्लोर पर एग्जीक्यूटिव लाउंज बनाया था, जो पहले से ही अपनी सेवाएं दे रहा है...

विज्ञापन
IRCTC Opens New Executive Lounge At New Delhi Railway Station, Check Entry Charge and Other Details
आईआरसीटीसी ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर खोला नया एग्जीक्यूटिव लाउंज - फोटो : Agency

विस्तार

आईआरसीटीसी ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक की पहली मंजिल पर एग्जीक्यूटिव लाउंज की सेवा शुरू कर दी है। अब यात्री यहां बैठकर ट्रेन के आने का इंतजार कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए यात्रियों को पहले एक घंटे के लिए 150 रुपये और उसके बाद 99 रुपये प्रतिघंटे के हिसाब से फीस देनी होगी। इसके अलावा टैक्स भी अलग से लगेगा। लेकिन जिन यात्रियों के पास चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट कार्ड होंगे, वे पहले घंटे में महज दो रुपये में इस लग्जरी लाउंज का फायदा उठा सकेंगे। जबकि उसके बाद उन्हें भी 99 रुपये प्रति घंटे चुकाना होगा। एक अक्तूबर से यात्री इस क्रेडिट कार्ड के जरिए इस सेवा का लाभ ले सकेंगे।

विज्ञापन

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर खोला गया दूसरा एक्जीक्यूटिव लाउंज

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 01 की पहली मंजिल पर पहाड़गंज की तरफ ये नया एग्जीक्यूटिव लाउंज बनाया गया है। कंपनी द्वारा दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ये दूसरा लाउंज स्थापित किया गया है। इससे पहले कंपनी ने 2016 में ग्राउंड और बीच वाले फ्लोर पर एग्जीक्यूटिव लाउंज बनाया था, जो पहले से ही अपनी सेवाएं दे रहा है। इस नए लाउंज के साथ अब पूरे भारत में ऐसे सात लाउंज हो चुके हैं। आईआरसीटीसी के अनुसार, लाउंज में यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। यात्री स्मार्ट कार्ड के जरिए यात्री इसमें एंट्री कर सकेंगे।

विज्ञापन

नहाने के लिए देने होंगे 200 रुपये

इस लाउंज में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग स्नानघर और टॉयलेट्स बनाए गए हैं। इसमें यात्री 200 रुपये अतिरिक्त देकर साफ सुथरे तौलिए, साबुन, शैंपू, शॉवर कैप और डेंटल किट भी ले सकते हैं। इसके अलावा यहां एक मल्टीकुजीन बुफे का भी इंतजाम रहेगा, जहां वेज और नॉनवेज दोनों तरह का खाना मिलेगा। इसके लिए यात्रियों को 250 रुपये से 385 रुपये प्रति व्यक्ति प्रति दिन के हिसाब से चार्ज देना होगा। यात्री चाहें, तो 600 रुपये में पूरा पैकेज भी ले सकते हैं, जिसमें उन्हें दो घंटे रुकने, नहाने और खाने की सुविधा एक साथ मिल जाएगी। यात्रियों के आराम के लिए यहां मसाज चेयर सर्विस और रेक्लाइनर का इंतजाम भी किया गया है। इसके अलावा यहां यात्रियों के लिए वाई-फाई, अखबार-मैगजीन, लगेज रैक, टीवी आदि की भी सुविधा है।

गौरतलब है कि लाउंज के लिए यात्री आईआरसीटीसी की टूरिज्म वेबसाइट पर विजिट कर बुक करा सकते हैं। इसके अलावा प्लेटफॉर्म से भी वर्ल्ड क्लास एग्जीक्यूटिव लाउंज काउंटर की बुकिंग करवाई जा सकती है। लाउंज में एंट्री के लिए यात्रियों को जारी अपना आईडी प्रूफ जैसे पैन कार्ड या आधार कार्ड या पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस आदि और ट्रेन की वैलिड टिकट दिखाना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed