फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Iraqi boy uncontrollable heartbeat returns to normal in Delhi

'धरती के भगवान' ने दिया जीवनदान: इराकी मासूम की बेकाबू धड़कनों को डॉक्टरों ने किया काबू: दो घंटे चला इलाज

Tue, 07 Oct 2025 09:44 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 07 Oct 2025 09:44 AM IST
सार

दिल्ली के अस्पताल में इराक के सात वर्षीय बच्चे की असामान्य हृदय गति सफल इलाज हुआ। जन्मजात अरथेमिया से पीड़ित बच्चे को दो घंटे के इलाज के बाद सामान्य जीवन मिला।

विज्ञापन
Iraqi boy uncontrollable heartbeat returns to normal in Delhi
हृदय रोग - फोटो : Adobe Stock Images

विस्तार

हृदय की असामान्य धड़कन से जूझ रहे इराक के एक बच्चे को दिल्ली के निजी अस्पताल में जीवनदान मिला है। सात वर्षीय बच्चे लेथ हुसैन अली का हृदय 170-200 प्रति मिनट की गति से धड़क रहा था जबकि सामान्य गति 75-118 धड़कन प्रति मिनट होती है।

विज्ञापन


जन्म से इस बीमारी से जूझ रहे बच्चे को कम उम्र और वजन के करण अपने देश में सही उपचार नहीं मिल पा रहा था। ऐसे में परिजनों ने भारत का रुख किया। ओखला स्थित एक नामी निजी अस्पताल में बच्चे की जांच हुई। अस्पताल के कार्डियक पेसिंग एंड इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ. अपर्णा जसवाल ने बताया कि जांच में बच्चे को इंससेंट टैकीकार्डिया होने के बारे में पता चला। इसमें हृदय असामान्य रूप से लगातार धड़कता रहता है।
विज्ञापन


इसकी वजह से हृदय की मांसपेशियां कमजोर और हृदय गति रुकने की आशंका बढ़ जाती है। बच्चे की असामान्य हृदय गति का पता लगाने और उसका उपचार करने के लिए इलेक्ट्रिक सिस्टम से मूल्यांकन किया गया। डॉक्टरों ने दो घंटे तक इलाज कर इस बच्चे के असामान्य इलेक्ट्रिकल मार्ग का सावधानीपूर्वक उपचार किया ताकि उसके हृदय को सामान्य गति में लाया जा सके। हृदय की असामान्य गति को अरथेमिया नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनियाभर में करीब एक हजार में से एक बच्चा इससे प्रभावित है। इस मेडिकल प्रक्रिया के बाद बच्चे ने सही रिकवरी की है। कई साल तक तकलीफ में रहने के बाद सामान्य गतिविधियां फिर शुरू कर दी है।

अरथेमिया के चार प्रकार हैं
टैकीकार्डिया  जब दिल बहुत तेज धड़कता है
ब्रैडीकार्डिया  जब दिल बहुत धीरे धड़कता है
एट्रियल फिब्रिलेशन  जब दिल की ऊपरी दो कोठरियां असमान रूप से और बहुत तेजी से धड़कती हैं।
वेंट्रिकुलर फिब्रिलेशन  यह एक गंभीर स्थिति है, जिसमें दिल की निचली कोठरियां अनियंत्रित रूप से कांपती हैं और रक्त प्रवाह रुक सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed