{"_id":"92dbadbdb0e60d00d75376a3b8140b50","slug":"iraq-old-man-death-in-gurgaon-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरी बाजार इराकी बुजुर्ग की मौत के बाद सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरी बाजार इराकी बुजुर्ग की मौत के बाद सनसनी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 25 Nov 2014 08:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओल्ड गुड़गांव स्थित फल मंडी में सोमवार शाम को एक इराकी बुजुर्ग व्यक्ति की अचानक मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्टअटैक बताया गया है। पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई कर परिजनों को शव सौंप दिया।
विज्ञापन
सोमवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि गुरुद्वारा रोड स्थित फल मंडी में एक इराकी व्यक्ति की मौत हो गई है। सूचना के बाद सिटी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों को सूचना के बाद यहां काफी तादाद में भीड़ इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने भीड़ से निकालकर बुजुर्ग को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक इराक के सुभान नगर निवासी मुतम कासिम साले (60) एक महीने पहले मेदांता मेडिसिटी अस्पताल में अपने कैंसर के इलाज के लिए आया था।
विज्ञापन
यहां उसका उपचार चल रहा था। बुजुर्ग की तबियत ठीक होने के बाद सोमवार शाम वह फल मंडी से फल खरीदने आया। यहां अचानक हार्टअटैक आने से उसकी मौत हो गई। सिटी थाना पुलिस प्रभारी के अनुसार मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।