{"_id":"685db24384355a9d600983b0","slug":"iranian-gang-woman-arrested-for-duping-us-citizen-of-700-dollars-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime : अमेरिकी नागरिक से 700 डॉलर की ठगी में ईरानी गैंग की महिला गिरफ्तार; अब पुलिस को उसक पति की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime : अमेरिकी नागरिक से 700 डॉलर की ठगी में ईरानी गैंग की महिला गिरफ्तार; अब पुलिस को उसक पति की तलाश
Fri, 27 Jun 2025 05:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 27 Jun 2025 05:59 AM IST
सार
वह ठगी करने वाली ईरानी गैंग की सदस्य है। पुलिस वारदात में शामिल उसके पति मोज्तबा जोलफगारी (55) को तलाश रही है।
विज्ञापन
demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने अमेरिकी नागरिक से सात सौ अमेरिकी डॉलर देखने और बदले में नोट बदलकर ठगने वाली ईरानी महिला फातमा अकबरी (52) को गिरफ्तार किया है। वह ठगी करने वाली ईरानी गैंग की सदस्य है। पुलिस वारदात में शामिल उसके पति मोज्तबा जोलफगारी (55) को तलाश रही है।
विज्ञापन
आईजीआई एयरपोर्ट की अतिरिक्त पुलिस आयुक्त उषा रंगनानी के मुताबिक अमेरिकी नागरिक बलदेव सिंह ने 21 जून को ठगी की शिकायत की थी। पूछताछ में फातमा ने बताया कि जल्द पैसे कमाने के लिए विदेशी नागरिकों को ठगते हैं।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि अमेरिकी नागरिक बलदेव सिंह ने बताया कि 20 जून की रात वह अमेरिका जाने के लिए टर्मिनल तीन पहुंचे। डिपार्चर गेट के पास उन्होंने एक ईरानी दंपती और उनके साथ एक बच्चे को देखा।
विज्ञापन
दंपती के बातचीत करने पर जब बदलवे ने उन्हें बताया कि वह अमेरिका जाएंगे तो ईरानी महिला ने दुबई जाने की बात कही। फिर उन्होंने बलदेव सिंह को अपने बच्चे को दिखाने के लिए डॉलर मांगे। भरोसा करते हुए बलदेव सिंह ने सौ सौ डालर के नौ नोट दिखाए।
दंपती ने नोट लिए और बच्चे को दिखाने के बाद पीड़ित को दे दिए। पीड़ित को बाद में पता चला कि पता चला कि ऊपर और नीचे दो सौ सौ के डॉलर नोट थे, जबकि धोखे से बीच में पांच सौ के सात नोट रख दिए गए थे।
ऐसे पकड़ी गई आरोपी महिला
एसआई अमित के नेतृत्व में टीम ने एयरपोर्ट स्थित घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पता चला कि आरोपी दंपती कार से आए थे। कार नंबर के जरिये पता चला कि कार सीआरपीएफ बटालियन की है। पुलिस को जांच में पता चला कि कार मालिक ने फरवरी में कार ईरानी परिवार को किराए पर दी थी।
पुलिस ने कार की जीपीएस लोकेशन के जरिये दंपती तक पहुंची। यहां पता चला कि ईरानी परिवार को यूएनएचसीआर से शरणार्थी का दर्जा प्राप्त है। पुलिस ने गेस्ट हाउस से फातमा अकबरी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका पति भागने में कामयाब हो गया।