फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IPU announces counseling for admission in B.Tech and M.Tech

Delhi NCR News: आईपीयू ने बीटेक व एमटेक में दाखिले के लिए काउंसलिंग की घोषणा की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 06:44 PM IST
विज्ञापन
दोनों बायोटेक प्रोग्राम के लिए काउंसलिंग ऑफलाइन मोड में होगी आयोजित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) ने बीटेक (बायोटेक) और एमटेक (बायोटेक) प्रोग्राम में दाखिले के लिए काउंसलिंग की घोषणा की है। इन दोनों प्रोग्राम के लिए काउंसलिंग ऑफलाइन मोड में द्वारका कैंपस में आयोजित की जाएगी। एमटेक की काउंसलिंग 10 जून को और बीटेक की काउंसलिंग 12 जून को आयोजित की जाएगी। उसी दिन दस्तावेज सत्यापन के उपरांत सीटों का आवंटन भी कर दिया जाएगा।


बीटेक की काउंसलिंग में इस प्रोग्राम के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा के सफल उम्मीदवार और एमटेक की काउंसलिंग में गेट उत्तीर्ण और विश्वविद्यालय की ओर से इस प्रोग्राम के किए आयोजित प्रवेश परीक्षा के वैसे उत्तीर्ण उम्मीदवार भाग ले सकते हैं जिन्होंने यूनिवर्सिटी में ऑनलाइन पंजीकरण किया है। आईपीयू में बीटेक (बायोटेक) प्रोग्राम की 60 सीटें और एमटेक (बायोटेक) की 30 सीटें उपलब्ध हैं। ये दोनों प्रोग्राम यूनिवर्सिटी के द्वारका कैम्पस स्थित यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ बायोटेक्नॉलजी में उपलब्ध हैं। इन दोनों प्रोग्राम के संबंध में विस्तृत जानकारी आईपीयू की दोनों वेबसाइट https://ipu.admissions.nic.in और https://ipu.ac.in से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed