फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IPS officer SBK Singh appointed DG of Tihar Jail

Delhi : आईपीएस अधिकारी एसबीके सिंह बने तिहाड़ जेल के डीजी

Sun, 24 Aug 2025 06:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 24 Aug 2025 06:36 AM IST
सार

होमगार्ड के डीजी एसबीके सिंह को तिहाड़ जेल का महानिदेशक बनाया गया है। सतीश गोलचा को दिल्ली पुलिस कमिश्नर बनाए जाने के बाद से तिहाड़ जेल के डीजी का पद रिक्त था। नुसरत हसन को होमगार्ड का डीजी लगाया है। 

विज्ञापन
IPS officer SBK Singh appointed DG of Tihar Jail
एसबीके सिंह - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले के बाद दिल्ली में बड़े अफसरों की अदला-बदली की गई है। होमगार्ड के डीजी एसबीके सिंह को तिहाड़ जेल का महानिदेशक बनाया गया है। सतीश गोलचा को दिल्ली पुलिस कमिश्नर बनाए जाने के बाद से तिहाड़ जेल के डीजी का पद रिक्त था। नुसरत हसन को होमगार्ड का डीजी लगाया है। 

विज्ञापन


एसबीके सिंह को तिहाड़ जेल का डीजी बनाए जाने का पत्र जारी कर दिया गया है। भारतीय पुलिस सेवा के 1988 बैच के वरिष्ठ अधिकारी एसबीके सिंह ने अपने 30 वर्षों के कॅरिअर में दिल्ली पुलिस, रॉ, अरुणाचल प्रदेश, पुदुचेरी जैसी कई अहम जगहों पर अपनी सेवा दी है। वह पुलिस कमिश्नर के प्रभार के साथ-साथ डीजी, होम गार्ड्स (दिल्ली पुलिस) का जिम्मा भी संभाल रहे थे। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस होमगार्ड्स डीजी बनाईं गईं नुसरत हसन 1991 बैच की आईपीएस हैं। नुसरत हसन फिलहाल दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी के पद पर थीं। नुसरत हसन, वीरेंद्र चहल दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा से सीनियर हैं। इस कारण दोनों आईपीएस अधिकारियों को दिल्ली पुलिस से भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed