फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IPL spot-fixing: Court orders property attachment process against Dawood Ibrahim, Chhota Shakeel

जब्त होगी दाऊद व छोटा शकील की संपत्ति

Sun, 01 Jun 2014 08:08 AM IST
Updated Sun, 01 Jun 2014 08:08 AM IST
विज्ञापन
IPL spot-fixing: Court orders property attachment process against Dawood Ibrahim, Chhota Shakeel

अदालत ने आईपीएल मैच स्पॉट फिक्सिंग मामले में आरोपी अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम, छोटा शकील व उसके तीन सहयोगियों को भगोड़ा घोषित करने व उनकी संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू करने की इजाजत प्रदान कर दी है।

विज्ञापन


अदालत ने इनके खिलाफ पिछले वर्ष गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे। पटियाला हाउस कोर्ट स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश भरत परासर के सामने दिल्ली पुलिस के अधिवक्ता ने बताया कि पिछले वर्ष अदालत ने दाऊद, छोटा शकील, जावेद चौटानी, सलमान उर्फ मास्टर और एहतेशाम के खिलाफ वारंट जारी किए थे।
विज्ञापन


आरोपियों के संभावित अंतिम पते पर वारंट भेजे गए लेकिन पता चला कि वे लंबे अरसे से उस पते पर नहीं रह रहे हैं। पुलिस के अनुसार, पांचों आरोपी विदेश भाग गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'भगोड़ा घोषित किए जाएं ये दोनों'

IPL spot-fixing: Court orders property attachment process against Dawood Ibrahim, Chhota Shakeel

पुलिस ने अदालत से इनको भगोड़ा घोषित करने और उनकी संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू करने की इजाजत देने का आग्रह किया। इस पर अदालत ने पांचों के खिलाफ जारी वारंट के संबंध में उनके अंतिम पते पर नोटिस चस्पा करने का निर्देश दिया है।

साथ ही कोर्ट ने सभी राष्ट्रीय समाचार पत्रों में इस बारे में नोटिस प्रकाशित करवाने का भी आदेश दिया है। अदालत ने पुलिस को 16 अगस्त तक विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है। अदालत ने कहा कि 16 अगस्त से ही अभियोग पर सुनवाई शुरू की जाएगी।

पुलिस के अनुसार, जावेद चौटानी, सलमान व एहतेशाम दाऊद के इशारे पर पाकिस्तान में बैठकर आईपीएल फिक्सिंग को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने इस मामले में क्रिकेटर श्रीसंत, अंकित चव्हाण, अजित चंदेलिया समेत 39 के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed