फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Investigation agencies got new theory about Seema Haider

Seema Haider: सालों से पति से दूर रह क्या करती थी सीमा?, जांच एजेंसियों को मिली नई थ्योरी, गहराया जासूसी का शक

Fri, 28 Jul 2023 04:34 PM IST
Digvijay Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 28 Jul 2023 04:34 PM IST
सार

जांच एजेंसियां ये पता लगाने में जुटी हैं कि सीमा अपने पति से दूर क्यों रह रही थी और पति से अलग रहने के दौरान वो करांची में किस-किस से मिली। सीमा हैदर पर लगातार जासूसी का शक बना हुआ है।

विज्ञापन
Investigation agencies got new theory about Seema Haider
सीमा हैदर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत आई सीमा हैदर को लेकर जांच एजेंसियों की जांच लगातार जारी है। जांच एजेंसियां सीमा हैदर के करांची कनेक्शन के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई हैं। जांच एजेंसियां ये पता लगाने में जुटी हैं कि सीमा अपने पति से दूर क्यों रह रही थी और पति से अलग रहने के दौरान वो करांची में किस-किस से मिली। सीमा हैदर पर लगातार जासूसी का शक बना हुआ है। सीमा हैदर ने बताया था कि वो पति गुलाम हैदर के बिना तकरीबन साढ़े चार साल तक रही थी। वहीं अब सीमा के दिए गए इस बयान से पूरे मामले में नई थ्योरी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय जांच एजेंसियों को सीमा हैदर के कुछ जवाब लगातार उलझा रहे हैं।

विज्ञापन

 

सीमा हैदर प्रेमी सचिन मीणा से मिलने तीन देशों की सरहद लांघ कर भारत पहुंची। सीमा सुरक्षा एजेंसी की कड़ी निगरानी में है। यूपी एटीएस और आईबी की टीम सीमा हैदर से लगातार पूछताछ कर रही हैं। सुरक्षा एजेंसियों को सीमा हैदर के पाकिस्तानी जासूस होने का शक बना हुआ है। आईबी सीमा हैदर के करांची कनेक्शन का पता लगाने में लगी हुई है। मीडिया रिपोर्ट के हवाले से खबर है कि सीमा हैदर कुछ सवालों का गोलमोल जवाब दे रही है। इसके कारण सीमा हैदर पर जांच एजेंसियों का शक गहराता जा रहा है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान पाकिस्तानी महिला सीमा ने पाकिस्तान के कई अलग-अलग इलाकों में रहने की जानकारी एजेंसियों को दी थी। लेकिन एजेंसियों को अहम जानकारी मिली कि सीमा हैदर पिछले काफी समय से सिंध प्रांत की राजधानी करांची में रह रही थी, जो पाकिस्तान का सबसे बड़ा शहर भी है और आबादी भी सबसे ज्यादा है।  इसके साथ ही पाकिस्तान का सबसे ज्यादा हवाई ट्रैवल यहीं से होता है और वहीं से सीमा ने भी भारत आने का प्लान बनाया था। 



 
विज्ञापन

सीमा हैदर ने करांची से ही फ्लाइट लेकर सऊदी अरब होते हुए नेपाल के रास्ते भारत पहुंची थी। मिली जानकारी के मुताबिक जांच एजेंसियां इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि सीमा हैदर कराची में किस जगह और किसके साथ रहती थी। सीमा हैदर के पति गुलाम हैदर के दावे के मुताबिक वह साल 2019 तक करांची में टाइल्स लगाने का काम करता था और बाद में वह काम करने सऊदी अरब चला गया। 


   

जांच एजेंसी सीमा हैदर से उसके सिंध में रुकने और किन लोगों के संपर्क में थी इसका पता लगाना चाहती है। सीमा हैदर इन सवालों का गोलमोल जवाब दे रही है। सीमा अपना बयान बार-बार बदल रही है। जांच एजेंसी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि कहीं सीमा हैदर आईएसआई द्वारा प्लांट की गई जासूस तो नहीं है। सीमा पर शक गहराने का एक कारण यह भी है कि वह गुलाम हैदर के बिना कराची में तकरीबन चार साल तक कैसे और कहां रही थी। बता दें कि सीमा हैदर का मायका और ससुराल दोनों सिंध प्रांत में ही है फिर भी सीमा हैदर कराची में अकेले क्यों रहती थी? इसका जवाब सीमा हैदर नहीं दे पा रही है। सीमा के गोलमोल जवाबों से जांच एजेंसियों का शक गहराता जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed