{"_id":"5f5c061077a9d9569f525dab","slug":"investigating-officer-gave-false-answer-on-bail-court-directed-to-be-aware","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली दंगा: जांच अधिकारी ने जमानत पर दिया झूठा जवाब, कोर्ट ने दिया जागरूक करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली दंगा: जांच अधिकारी ने जमानत पर दिया झूठा जवाब, कोर्ट ने दिया जागरूक करने का निर्देश
Sat, 12 Sep 2020 04:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 12 Sep 2020 04:49 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदालत ने दिल्ली दंगा मामले में आरोपी की जमानत याचिका पर झूठा जवाब दाखिल करने वाले जांच अधिकारी को इन मामलों में सतर्कता बरतने और उसे जागरूक करने का निर्देश दिल्ली पुलिस को दिया है। जांच अधिकारी ने अपने जवाब में कहा कि आरोपी योगेंद्र सिंह को चश्मदीद गवाह ने मौके पर देखा था लेकिन कोर्ट ने आरोप पत्र में पाया कि उसे चश्मदीद ने नहीं बल्कि हवलदार रविंदर ने पहचाना था।
विज्ञापन
कड़कड़डूमा जिला अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमिताभ रावत ने योगेंद्र सिंह को 30 हजार के मुचलके पर जमानत प्रदान करते हुए कहा कि जांच अधिकारी को अपने जवाब में सतर्कता बरतनी चाहिए थी। अदालत ने कहा कि जांच अधिकारी के अनुसार चश्मदीद मो. असलम ने आरोपी को मौके पर देखा था जो पूरी तरह गलत है क्योंकि आरोप पत्र में कुछ और कहा गया है।
विज्ञापन
अदालत ने आदेश की कॉपी संयुक्त पुलिस आयुक्त को भेजने का निर्देश दिया है ताकि जांच अधिकारी को यह सिखाया जाए कि सभी मामलों तथा खासतौर पर दंगों से जुड़े मामलों में जवाब दाखिल करने में सावधानी बरती जाए। अदालत ने यह भी कहा कि मामले में पीड़ित दुकानदार गुलफाम चश्मदीद नहीं है।
विज्ञापन
अदालत ने मामले में आरोप पत्र दाखिल होने तथा हिरासत अवधि के मद्देनजर आरोपी योगेंद्र को जमानत प्रदान कर दी लेकिन उसे दिल्ली एनसीआर से बाहर न जाने और किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल न होेने की हिदायत दी है। अदालत ने कहा आरोपी साक्ष्य से छेड़छाड़ नहीं करेगा और हर तारीख तथा बुलाने पर पेश होगा।