फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   interstate gang of train looter arrested in faridabad

ट्रेनों में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का बदमाश पकड़ाया

Fri, 04 Dec 2015 07:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 04 Dec 2015 07:03 PM IST
विज्ञापन
interstate gang of train looter arrested in faridabad

जीआरपी ने ट्रेनों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के बदमाश को बल्लभगढ़ स्टेशन से पकड़ा है। उसके कब्जे से लाखें रुपये कीमत के सोने-चांदी के गहने बरामद किया है।

विज्ञापन


पकड़ा गया बदमाश कई राज्यों में 100 से अधिक चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। पकड़े गए बदमाश की पहचान जसबीर सिंह निवासी गांव कुनान जिला भिवानी के रूप में हुई है। इसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी अरविंद दहिया ने बताया कि चौकी इंचार्ज बल्लभगढ़ सोहनपाल को शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि प्लेटफार्म नंबर-3 पर खड़ी मुंबई-फिरोजपुर जनता एक्सप्रेस में एक बदमाश सफर कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपने साथी राकेश त्यागी, महिपाल सिंह, हसन मोहम्मद और नवल किशोर के साथ छापेमारी कर जसबीर नामक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी ने उसके कब्जे से करीब साढ़े ग्यारह तोले सोने और साढ़े पांच तोले चांदी के गहने बरामद किए। इनकी कीमत बाजार में करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है।

तीस साल से ट्रेनों में करता है चोरी
दहिया ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश जसबीर जिला भिवानी के गांव कुनान का रहने वाला है। पिछले 30 साल से वह कोलकाता-पुरी रेलमार्ग पर ट्रेनों में चोरी की वारदातों को अंजाम देता रहा है।

वर्ष 2009 में भी जीआरपी फरीदाबाद ने उसे गिरफ्तार किया था। इसके गिरोह में पांच-छह लोग हैं। पहले यह गिरोह हरियाणा व पंजाब में सक्रिय था। लेकिन जीआरपी की सख्ती के चलते यह गिरोह अब इलाहाबाद, महाराष्ट्र व तमिलनाडु रेलमार्ग पर भी अपना नेटवर्क फैला लिया।

दंपति को बनाते थे निशाना
थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त गिरोह की नजर ट्रेनों में दंपत्तियों पर होती है। गिरोह के सदस्य एक साथ एक ही स्थान पर बैठते हैं। एक उनमें से अखबार पढ़ता रहता है तो दूसरा शिकार को अपनी बातों में उलझा लेता है।


इस दौरान अन्य बदमाश उनके बैग खोलकर उसमें रखे आभूषण व अन्य कीमती सामान चोरी कर उसे वापस बंद कर देता है। ऐसे में दंपित्त को चोरी के बारे में पता ही नहीं चलता।

यह गिरोह केवल गहनों पर ही हाथ साफ करता है। पूछताछ में बदमाश ने 100 से अधिक घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed