{"_id":"5f9fc490b59f31245f204a62","slug":"interstate-bus-service-can-start-from-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से शुरू हो सकती है अंतरराज्यीय बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से शुरू हो सकती है अंतरराज्यीय बस सेवा
Mon, 02 Nov 2020 02:04 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Mon, 02 Nov 2020 02:04 PM IST
विज्ञापन
आईएसबीटी पर खड़ीं रोडवेज बसें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना काल में बंद अंतरराज्यीय बस सेवाएं एक बार फिर पटरी पर जल्द लौटेंगी। इसके लिए कश्मीरी गेट (आईएसबीटी) पर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। माना जा रहा है कि मंगलवार से संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी एहतियातों के साथ सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी। फेस्टिवल सीजन के नजदीक आने से दूसरे राज्यों से यात्रियों की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए अंतरराज्यीय बस सेवा दोबारा बहाल करने की मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन
पिछले करीब छह महीने से दूसरे राज्यों के लिए बस सेवाएं बंद हैं। इस वजह से यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि ट्रेन सेवाएं भी सीमित हैं। दो दिन पहले दिल्ली के उपराज्यपाल ने अंतरराज्यीय बस सेवाएं शुरू करने की मंजूरी दे दी है। इसके बाद दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के आदेश पर सेवाएं शुरू करने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया भी तय की जा चुकी हैं ताकि यात्रियों को सुरक्षित सफर का मौका मिल सके।
विज्ञापन