{"_id":"5d95413e8ebc3e013149966b","slug":"interrogation-of-women-giving-birth-to-boy-child-in-ivf-center-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटा जन्म देने वाली महिलाओं से हो सकती है पूछताछ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटा जन्म देने वाली महिलाओं से हो सकती है पूछताछ
Thu, 03 Oct 2019 06:00 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 03 Oct 2019 06:00 AM IST
विज्ञापन
आईवीएफ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करोल बाग और कीर्ति नगर में चल रहे आईवीएफ सेंटर में बेटा पैदा कराने की गारंटी देकर मोटी रकम ऐंठने के मामले में करोल बाग एसडीएम की शिकायत पर आईपीसी (पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आईवीएफ सेंटर का मालिक आईआईटी इंजीनियर विकास कामत को गिरफ्तार करने में पुलिस नाकाम रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने अब तक कॉल सेंटर से 100 लैपटॉप, 13 मोबाइल व भारी मात्रा में अन्य सामान बरामद किया है। कंप्यूटर की हार्डडिस्क से बेटे की चाह में कॉल करने वाली महिलाओं की बातचीत की रिकॉर्डिंग मिली है। मध्य जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आशंका है कि बेटे की चाह में करीब 6 लाख महिलाओं ने सेंटर से संपर्क किया था।
विज्ञापन
पुलिस फिलहाल उन महिलाओं का पता लगा रही है, जिन्होंने आईवीएफ सेंटर की मदद से बेटा पैदा किया है। जल्द ही इनसे भी पूछताछ की जा सकती है। जरूरत पड़ी तो इन महिलाओं को सरकारी गवाह भी बनाया जा सकता है। एक अधिकारी ने बताया कि जो भी महिला कॉल सेंटर में संपर्क करती थी, उसे बेटा पैदा कराने के लिए नौ लाख रुपये का पैकेज बताया जाता था।
विज्ञापन
बेटा पैदा कराने के लिए महिलाओं को 10 से 12 दिन के लिए विदेश भी भेजा जाता था। यह सब पैकेज का हिस्सा था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कीर्ति नगर में आईवीएफ सेंटर था, जबकि करोल बाग में आईवीएफ सेंटर के साथ-साथ कॉल सेंटर भी था। यहां 150 कर्मचारी थे।
जांच में पता चला है कि कीर्ति नगर और करोल बाग के सेंटर एक-दूसरे से जुड़े हैं। कॉल सेंटर के कर्मचारियों ने पूछताछ में बताया कि उन्हें कस्टमर से बात करने की बाकायदा ट्रेनिंग दी जाती थी। फिलहाल पुलिस ने आठ कर्मियों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले रखा है।
कई लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। बता दें कि दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय को कीर्ति नगर और करोल बाग के आईवीएफ सेंटर में इस धंधे की जानकारी मिली तो सभी संबंधित विभागों और पुलिस के साथ छापा मारा गया था। एक नकली ग्राहक भेजकर पुष्टि के बाद छापा मारा गया था।