फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   internet services suspended for 72 hours in haryana before Ram Rahim Singh rape case hearing

राम रहीम पर फैसले से पहले दिल्ली, फरीदाबाद और गुरुग्राम में हाई अलर्ट, मोबाइल इंटरनेट सेवा ठप

Fri, 25 Aug 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 25 Aug 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
internet services suspended for 72 hours in haryana before Ram Rahim Singh rape case hearing
इलाके में जुटीं बाबा राम रहीम की समर्थक। - फोटो : सोशल मीडिया

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर साध्वी से यौन शोषण के आरोपों के मामले में पंचकुला कोर्ट शुक्रवार को अपना फैसला सुनाने जा रही है। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरियाणा सरकार ने सेना को पत्र लिखकर तैयार रहने को कहा है, ताकि जरूरत पड़ने पर सेना को मैदान में उतारा जा सके। वहीं, हरियाणा में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अगले 72 घंटे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी। राम रहीम पर कोर्ट के फैसले के पहले दिल्ली, फरीदाबाद और गुरुग्राम में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


फरीदाबाद और गुरुग्राम में राम रहीम के लाखों समर्थक हैं। ऐसे में यहां भी शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय है। डीसी ने इलाकों की शांति व्यवस्था की निगरानी के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। पुलिस आयुक्त ने तीनों जोन के डीसीपी को उनके इलाकों में शांति व्यवस्था के लिए गश्त, नाकाबंदी जैसी जरूरी कार्रवाई पर लगा दिया है। खुफिया विभाग भी डेरा सच्चा सौदा अनुयायियों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। मुख्यमंत्री मनोहरलाल भी शुक्रवार को शहर में होंगे। 
विज्ञापन


ट्रेन और बस सेवा भी रहेंगी ठप
हरियाणा के गृह सचिव ने अगले 72 घंटे के लिए उत्तर रेलवे को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की तरफ आने वाली ट्रेनों को रोकने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बस सेवाएं भी ठप रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


3000 पुलिसकर्मी तैनात
मालूम हो कि औद्योगिक नगरी से 300 पुलिसकर्मी पंचकूला भी भेजे गए हैं। बाबा फरीद और राजा नाहर सिंह की नगरी की हिफाजत के लिए पुलिस आयुक्त ने 3000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। पुलिस की खुफिया एजेंसियों ने सूचना दी है कि औद्योगिक नगरी में बाबा राम रहीम के 15 हजार से अधिक समर्थक हैं। 

हालांकि, रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इनमें कुछ अनुयायी ही उग्र हो सकते हैं। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस बाबा के अनुयायियों पर नजर रख रही है। अनुयायियों के घर, दुकानों के आसपास चौकसी बढ़ाने के साथ सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी और खुफियाकर्मी तैनात हैं। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक औद्योगिक नगरी की सुरक्षा चाक चौबंद है।  

सीकरी स्थित नाम चर्चा घर पर है नजर  

internet services suspended for 72 hours in haryana before Ram Rahim Singh rape case hearing
Ram Rahim sexual harassment case

औद्योगिक नगरी में डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों का केंद्र सीकरी स्थित नाम चर्चा घर है। बाबा राम रहीम के अनुयायी यहां इकट्ठा होकर भजन कीर्तन, लंगर आदि का आयोजन करते हैं। बाबा के समर्थक केंद्र में इकट्ठा होकर मुश्किल न खड़ी करें इसकी तैयारी की गई है। बृहस्पतिवार से ही केंद्र के आसपास पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। केंद्र में आने वालों को शहर में धारा 144 लागू होने की सूचना दे, समझाबुझा कर लौटाया गया। शुक्रवार को केंद्र के बाहर पुलिस बल मुस्तैद रहेगा।  

हथियार जमा करवाए गए  
शहर में निषेधाज्ञा (धारा-144) लागू होने की वजह से पुलिस लाइसेंसी हथियारधारकों को असलहे जमा करवाने का दबाव बनाती रही। बाबा के अनुयायियों के भी लाइसेंसी हथियार जमा करवाए गए। अराजकतत्व अवैध असलहों का प्रयोग नहीं कर सकें। इसलिए बृहस्पतिवार को ही वाहन तलाशी अभियान चलाया गया। तीनों जोन की पुलिस ने नाकाबंदी कर जगह-जगह दो पहिया, चार पहिया वाहनों की तलाशी 

आमजन जीवन सामान्य रखने की कवायद  
शुक्रवार को अन्य दिनों की तरह जनजीवन सामान्य रहे। इसके लिए प्रशासन और पुलिस की ओर से प्रबंध किए गए। सार्वजनिक इमारत, सरकारी भवनों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई। डीसी की ओर से तैनात ड्यूटी मजिस्ट्रेट बृहस्पतिवार को अपने इलाके के एसीपी के साथ सार्वजनिक स्थलों का दौरा किया और सुरक्षा का जायजा लिया।  

internet services suspended for 72 hours in haryana before Ram Rahim Singh rape case hearing
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम

हाइवे की सुरक्षा पक्की  
यातायात बाधित करने की कोशिशों को नाकाम करने के लिए नेशनल हाईवे दो और बाईपास रोड पर पीसीआर की गश्त बढ़ा दी गई। हर एक किलोमीटर पर पिकेट तैनात की गई। प्रमुख मार्गों पर भीड़ इकट्ठी न हो सके इसके इंतजाम किए गए हैं। दूध, राशन जैसी दैनिक उपभोग की आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है।  

सीएम की सुरक्षा तीन स्तरीय  
शुक्रवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी शहर में होंगे। वह पलवल में खुलने वाले हरियाणा कौशल विकास विश्वविद्यालय पर आयोजित सेमिनार की अध्यक्षता करने आ रहे हैं। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के अनुयायी सीएम तक नहीं पहुंच सकें, इसके लिए तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। इस घेरे के बाहर सिविल पुलिस तो तैनात होगी ही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed