फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   International Yoga Day celebrated with enthusiasm across the district.

Delhi NCR News: जिलेभर में उत्साह से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
- योग को बढ़ावा देने में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित हुए। जिला स्तरीय कार्यक्रम नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में हुआ, जिसमें केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर लोगों के साथ योगाभ्यास किया। उन्होंने योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए इसे दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। वहीं होडल में विधायक हरेंद्र सिंह तथा हथीन में विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी की मौजूदगी में योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिलेभर में हजारों लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि योग केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जीवनभर स्वस्थ रहने का माध्यम है। उन्होंने युवाओं से योग को अपनाने और नशामुक्त भारत-नशामुक्त हरियाणा अभियान को सफल बनाने में योगदान देने का आह्वान किया। इस वर्ष योग दिवस की थीम स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग रही, जिसके माध्यम से लोगों को बढ़ती उम्र में भी स्वस्थ और सक्रिय रहने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में जिला प्रशासन, आयुष विभाग, विभिन्न सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों तथा सरकारी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान योग को बढ़ावा देने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले योग प्रशिक्षकों और अन्य व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया। जिला आयुष विभाग के प्रशिक्षकों ने कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed