फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   International Yoga Day 2025 CM Rekha will do yoga on the banks of Yamuna on June 21

International Yoga Day 2025: सीएम रेखा 21 जून को यमुना तट पर करेंगी योग, बड़े कार्यक्रमों का हुआ एलान

Wed, 18 Jun 2025 12:19 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 18 Jun 2025 12:19 PM IST
सार

International Yoga Day 2025: इस साल 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर दिल्ली सरकार की भी तैयारी जारी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने योग दिवस पर बड़े कार्यक्रमों का एलान किया है।
 

विज्ञापन
International Yoga Day 2025 CM Rekha will do yoga on the banks of Yamuna on June 21
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (फाइल फोटो) - फोटो : @gupta_rekha

विस्तार

हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। भारत समेत दुनिया के सभी देशों में लोगों को योग दिवस पर शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों के प्रति जागरूक किया जाता है। इस खास मौके पर दिल्ली सरकार की भी तैयारी चल रही है। सीएम रेखा ने योग दिवस पर बड़े कार्यक्रमों का एलान किया है। 

विज्ञापन


दिल्ली में मनाया जाएगा योग दिवस
दिल्ली में योग दिवस पर कई बड़े सरकारी योग से जुड़े कार्यक्रम होंगे। वहीं साथ ही मुख्यमंत्री 21 जून को योग दिवस के दिन यमुना तट पर योग करेंगीं। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि जब बारिश होती है तो अधिक मात्रा में पानी आता है। ड्रेनेज एक दम से फ्लो नहीं ले पाती है। पानी आना नेचुरल है लेकिन नीचे कोई तवा तो नहीं लगा कि एकदम पानी सोख ले। वह पानी आपके ड्रेन में जाएगा और अगर वह एक घंटे में निकल जाता है तो यह स्वाभाविक है। परंतु इससे अधिक पानी रुकता है तो कहीं न कहीं समस्या है। या तो नाला ब्लॉक है तो उसे देखने की आवश्यकता है। कल भी जहां जहां समस्या आईं, उन्हें हमने संज्ञान में लिया है।

विज्ञापन

योग दिवस कब मनाया जाता है?
हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है। योग दिवस मनाने के लिए 21 जून का दिन इसलिए चुना गया क्योंकि यह वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है, जिसे गर्मी का संक्रांति दिवस भी कहा जाता है। यह दिन योग के लिए प्रतीकात्मक रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह आत्म-जागरूकता और आध्यात्मिक ऊर्जा का समय माना जाता है।

विज्ञापन

योग दिवस क्यों मनाया जाता है?
शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए योग दिवस मनाने की शुरुआत हुई
इस दिन के जरिए योग के लाभों के प्रति वैश्विक जागरूकता फैलाई जाती है।
आंतरिक शांति और संतुलन को प्रोत्साहित करने के लिए योग दिवस मनाने की शुरुआत हुई।
समाज में एकता और सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए वैश्विक स्तर पर योग दिवस मनाने के लिए भारत ने प्रस्ताव रखा था।

विज्ञापन

योग दिवस 2025 की थीम
प्रत्येक वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एक खास विषय पर आधारित होता है। इस साल योग दिवस 2025 की थीम है Yoga for One Earth, One Health यानी एक पृथ्वी और एक स्वास्थ्य के लिए योग। यह थीम पृथ्वी पर हर व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए योग को प्रोत्साहित करने पर आधारित है। इस थीम का उद्देश्य व्यक्तिगत और वैश्विक स्वास्थ्य के बीच संबंध को उजागर करना है। साथ ही पर्यावरणीय संतुलन और सतत विकास में योग की भूमिका को रेखांकित करना भी है। 

योग दिवस का इतिहास 
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग दिवस का प्रस्ताव रखा था। इसी वर्ष 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र ने इस प्रस्ताव को स्वीकार किया और 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की घोषणा की। जिसके बाद पहला योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया, जिसमें दुनिया भर से लाखों लोगों ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें: मानवीर सिंह को डिसेबिलिटी पेंशन दें: दिल्ली हाईकोर्ट का केंद्र को आदेश, जानें किस आधार पर दिया ये फैसला


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed