फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   International Yoga Day 2019: About ten million people join in Delhi

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: आज योगमय हुई दिल्ली, इन रास्तों से बनाएं दूरी

Fri, 21 Jun 2019 09:22 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 21 Jun 2019 09:22 AM IST
विज्ञापन
International Yoga Day 2019: About ten million people join in Delhi
International Yoga Day - फोटो : अमर उजाला

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर शुक्रवार को दिल्ली योगमय नजर आएगी। राजधानी के अलग-अलग इलाकों में संगठनों व संस्थाओं की ओर से सैकड़ों कार्यक्रम आयोजित होंगे। आयुष मंत्रालय का अनुमान है कि करीब 10 लाख लोग इस कार्यक्रम में सहभागिता कर सकते हैं।

विज्ञापन


ज्यादातर जगहों पर बड़ी स्क्रीन लगाई गईं हैं ताकि रांची से पीएम मोदी का लाइव प्रसारण देखा जा सके। लालकिले पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू शामिल होंगे। जबकि राजपथ पर राजनाथ सिंह के अलावा दिल्ली के एलजी अनिल बैजल मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


आयुष मंत्रालय के अनुसार राजपथ और लालकिले पर दो बड़े कार्यक्रम होने जा रहे हैं। मंत्रालय के सचिव राजेश कोटेचा ने बताया कि राजपथ पर16 हजार लोग योग करेंगे। यहां नई दिल्ली नगर पालिका के अलावा वहां पतंजलि और ऑर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लालकिले करीब 40 हजार लोग योग करते नजर आएंगे। ब्रह्रमकुमारीज संस्थान की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में आयुष के अलावा पतंजलि, ऑर्ट ऑफ लिविंग सहित कई संस्थाओं के योग गुरु मौजूद रहेंगे।

इनके अलावा दिल्ली भाजपा भी राजधानी में तीन सौ से ज्यादा जगहों पर योग कार्यक्रम करेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी सहित सभी सांसद अपने अपने संसदीय क्षेत्रों में योग कार्यक्रम में शामिल होंगे। भाजपा के अनुसार दिल्ली में चालीस जगहों पर बड़े योग कार्यक्रम आयोजित होंगे।

आज सुबह इन रास्तों से बनाएं दूरी
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार लालकिला पर योग कार्यक्रम होने के कारण सुबह 10 बजे तक आसपास के इलाके में यातायात प्रभावित रह सकता है। नेताजी सुभाष मार्ग और निषाद राज मार्ग पर ज्यादा असर रहेगा। जबकि राजपथ पर कार्यक्रम के चलते इसी समयावधि तक रफी मार्ग, जनपथ, मानसिंह रोड, मौलाना आजाद रोड, राजपथ, कृष्ण मेनन मार्ग, के कामराज मार्ग और राजेंद्र प्रसाद मार्ग पर यातायात प्रभावित रहेगा। इसलिए पुलिस ने  लोगों से रिंगरोड, मथुरा रोड, भैरव मार्ग, राजेश पायलट मार्ग, तुगलक रोड़, मदर टेरेसा रोड का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। सुबह 10 बजे के बाद यातायात सामान्य रहेगा। 

यहां प्रमुख कार्यक्रम

राजपथ
लालकिला
लोदी गार्डन
नेहरू गार्डन
तालकटोरा स्टेडियम
यमुना स्पोर्टस कॉम्पलैक्स
बुराड़ी
रोहिणी
इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम
सिविल लाइन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed