फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   international womens day: women entrepreneur made a portal that will provide free legal help to poor

महिला दिवस स्पेशलः महिलाओं की सुरक्षा के लिए बना डाला ऐसा पोर्टल देगा फ्री कानूनी सहायता!

Fri, 09 Mar 2018 01:09 PM IST
धीरज बेनीवाल/अमर उजाला, नई दिल्ली
धीरज बेनीवाल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 09 Mar 2018 01:09 PM IST
विज्ञापन
international womens day: women entrepreneur made a portal that will provide free legal help to poor
अर्चना हून - फोटो : अमर उजाला

कानूनी जानकारी नहीं होने के कारण कई महिलाएं अत्याचार के खिलाफ आवाज नहीं उठा पातीं और उन्हें सहायता नहीं मिल पाती। ऐसी महिलाओं व दूसरे जरूरतमंद लोगों के लिए कानूनी सहायता पोर्टल खुद एक महिला उद्यमी ने शुुरू किया है।

विज्ञापन


इसकी सेवा लेने के लिए बस इस पोर्टल पर खुद को रजिस्टर करना है। यह काम ईमेल व मोबाइल की जानकारी देकर किया जा सकता है। कानूनी सहायता पोर्टल lawclik.com की खास बात है कि इसमें एक पैनिक बटन लगाया गया है, जिसके दबाने पर उस शख्स को पोर्टल के जरिये वकील फोन करेगा और कानूनी सलाह व सहायता मुहैया करवाएगा।
विज्ञापन


पहली बार इस्तेमाल करने पर निशुल्क सहायता की जाएगी। पोर्टल अगले 12 माह तक गरीब व जरूरतमंद लोगों के 100 मामलों में निशुल्क सहायता  मुहैया करवाएगा।

इस वजह से लिया पोर्टल बनाने का फैसला

international womens day: women entrepreneur made a portal that will provide free legal help to poor

पोर्टल शुरू करने वाली महिला उद्यमी अर्चना हून ने बताया कि राजधानी में महिलाओं के प्रति अपराधों की दर बेहद ज्यादा है और रोजाना कार्यस्थल पर यौन शोषण, घरेलू हिंसा व छेड़छाड़, तीन तलाक व वैवाहिक विवाद जैसे सामाजिक व आपराधिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन वह इसके खिलाफ आवाज नहीं उठा पातीं।

ऐसा उन्हें जानकारी न होने व वकील तक उनकी पहुंच न होना है। यह पोर्टल उनकी कानूनी जरूरतों के लिए सारी सुविधाएं मुहैया करवाएगा।

राजधानी में पीछा करने के 669, तांक झांक के 41 व दुष्कर्म के 2155 मामले 2016-17 मे दर्ज किए गए थे। इनके अलावा पति व ससुराल वालों के हाथों प्रताड़ना व दहेज हत्या के मामले अलग हैं। महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों में 2016-17 में गत वर्ष की तुलना में 160 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed