फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   International Women's Day: Today Delhi Airport will be operated only by women

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : आज दिल्ली एयरपोर्ट को सिर्फ महिलाएं संचालित करेंगी, गुलाबी रंग में होगा हवाई अड्डा

Fri, 08 Mar 2024 05:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 08 Mar 2024 05:51 AM IST
सार

सभी टर्मिनल पर सिर्फ महिलाएं ही नजर आएंगी। यही नहीं एयरपोर्ट भी गुलाबी रंग में रंगा होगा। दरअसल, एयरपोर्ट संचालित करने वाली कंपनी ने ऑल वुमन शिफ्ट की घोषणा की है।

विज्ञापन
International Women's Day: Today Delhi Airport will be operated only by women
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली एयरपोर्ट का नजारा शुक्रवार को बदला-बदला दिखेगा। सभी टर्मिनल पर सिर्फ महिलाएं ही नजर आएंगी। यही नहीं एयरपोर्ट भी गुलाबी रंग में रंगा होगा। दरअसल, एयरपोर्ट संचालित करने वाली कंपनी ने ऑल वुमन शिफ्ट की घोषणा की है।

विज्ञापन


इसका मकसद एविएशन इंडस्ट्री में समानता को बढ़ावा देना है। इसे पिंक शिफ्ट नाम दिया गया है। एयरपोर्ट के तीनों टर्मिनलों पर महिलाएं तैनात रहेंगी। महिला कर्मचारी आठ घंटे की पूरी शिफ्ट संभालेंगी। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने कहा कि आठ मार्च को पूरे एक शिफ्ट में सिर्फ महिलाएं होंगी। टर्मिनल के संचालन में महिलाओं का विशेष योगदान बराबर रहता है। 
विज्ञापन


इस पहल से विमानन सेक्टर में अपना कॅरिअर बनाने के लिए इच्छुक महिला पेशेवरों के लिए प्रेरणा का काम करेगा। लैंगिक रूढ़ीवादिता को तोड़ने में कारगर साबित होगा। उधर, टाटा पॉवर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड ने लाइन वुमन आने वाली पीढ़ियों के लिए आशा की किरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस क्षेत्र में महिलाओं की असीमित क्षमता है। विभिन्न शहरों की लाइन वुमन को इस क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। दिल्ली से कर्नाटक तक और मध्य प्रदेश से उत्तराखंड तक महिलाएं पुरानी धारणाओं को तोड़कर लाइनकर्मी, इंजीनियर और लीडर बन कर अपनी पहचान बना रही हैं।ं

एनडीएमसी ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने बृहस्पतिवार को एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में महिला कर्मचारी कल्याण यूनियन की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम-2024 में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। एनडीएमसी के कल्याण विभाग के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम ने महिलाओं की उल्लेखनीय उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए एक मंच के रूप में कार्य किया।

मुख्य अतिथि के रूप में उपाध्याय ने महिलाओं और समाज में उनके अमूल्य योगदान का सम्मान करने के लिए हर साल 8 मार्च को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर जोर दिया। इस वर्ष की थीम महिलाओं में निवेश प्रगति में तेजी लाएं पर विचार करते हुए उन्होंने मौलिक मानवाधिकार मुद्दे और समावेशी समाजों के निर्माण के लिए उत्प्रेरक के रूप में लैंगिक समानता की अनिवार्यता को रेखांकित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed